Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर की जीत के पीछे 'मेक इन इंडिया' की ताकत... पीएम मोदी - बोले कुछ ही घंटों में घुटनों पर आया पाकिस्तान

10 अगस्त, 2025 09:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरे के दौरान शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर ए नेक्स्ट-जेन सिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने कन्नड़ भाषा में कुछ पंक्तियां बोलकर की, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बेंगलुरु आए हैं। उन्होंने ऑपरेशन की सफलता का श्रेय देश की तकनीकी ताकत और डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया की पहल को दिया। पीएम ने कहा, “इस अभियान की सफलता में कर्नाटक और बेंगलुरु के युवाओं का बड़ा योगदान है, मैं इसके लिए आप सभी का अभिनंदन करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने आतंकवादी ठिकानों को सीमा पार कई किलोमीटर अंदर जाकर तबाह कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान को भी कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरी दुनिया ने नए भारत की ताकत और संकल्प का साक्षात्कार किया है।”

भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती पर जोर
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि देश अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा, “विकसित भारत की यात्रा डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।” पीएम मोदी ने बताया कि India AI Mission जैसी योजनाएं भारत को ग्लोबल AI लीडरशिप की ओर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही भारत को ‘मेड इन इंडिया चिप’ मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज लो कॉस्ट, हाई टेक स्पेस मिशन का वैश्विक उदाहरण बन चुका है।

मेट्रो और रेलवे नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार
पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बन गया है। रेलवे के विद्युतीकरण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले 20,000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ था, जो अब 40,000 किलोमीटर से अधिक हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे, जो अब बढ़कर 160 से अधिक हो गए हैं। इसी तरह, राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या भी 2014 के तीन से बढ़कर अब 30 हो गई है। उन्होंने कहा कि ज़मीन, समुद्र और आकाश — तीनों क्षेत्रों में भारत विकास की ओर अग्रसर है।

टेक आत्मनिर्भरता पर फोकस
पीएम मोदी ने तकनीकी आत्मनिर्भरता को भारत की अगली बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा, “Indian tech कंपनियों ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। अब हमें भारत की ज़रूरतों को प्राथमिकता देते हुए देशवासियों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करना होगा।” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ प्रोजेक्ट्स बनाना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना है — और यह सेवा टेक्नोलॉजी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बन रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन