Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक महीने में 102 लापता लोगों को परिजनों से मिलवाया

02 जनवरी, 2026 01:36 PM

दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिसंबर 2025 में एक सराहनीय अभियान ऑपरेशन मिलाप चलाया, जिसके तहत 102 लापता व्यक्तियों/बच्चों (35 लापता बच्चे और 67 लापता वयस्क) को बरामद किया और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 1 से 31 दिसंबर तक चला और इस दौरान पुलिस ने समर्पण के साथ कई लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके घरों तक पहुंचाया।

इस अभियान में स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और लापता व्यक्तियों की आवाजाही का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ई-रिक्शा स्टैंड पर संदिग्धों की तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा, पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों, बस ड्राइवरों और विक्रेताओं से भी जानकारी प्राप्त की, जो अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के माध्यम से लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए समन्वित प्रयास किए। जैसे कि कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने 12 लापता लड़कियों को बरामद किया, जबकि पालम गांव पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने 4 बच्चों और 13 वयस्कों को ढूंढा। इसी तरह अन्य पुलिस स्टेशनों जैसे वसंत कुंज, सागरपुर, किशनगढ़, और दिल्ली कैंट ने भी कई लापता बच्चों और वयस्कों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने कहा कि ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस ने न केवल लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाया, बल्कि यह भी दर्शाया कि साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही जिम्मेदारी से निभाती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन के बीते दिन वसंत कुंज नॉर्थ के स्टाफ ने एक लापता नाबालिग लड़की का पता लगाया। इसके अलावा, 5 लापता व्यक्तियों (3 पुरुष और 2 महिलाएं) का भी पता लगाया गया। सभी बरामद व्यक्तियों को सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिला दिया गया।

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 2025 के दौरान 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक कुल 1303 लापता व्यक्तियों/बच्चों (जिसमें 434 नाबालिग बच्चे और 869 वयस्क शामिल हैं) को बरामद किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के परिवार का कोई भी अपने से बिछड़ जाता है तो आप इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहती है । 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम