Sunday, August 30, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’ ‘दोस्तलिक’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान लखनऊ छावनी को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं की रखी नींव अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’ भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

हरियाणा

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

30 अगस्त, 2026 07:21 PM

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर इस प्रकार का व्यवहार करना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता की भावना का अपमान है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस गंभीर मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में राजनीतिक चुप्पी साधने के बजाय कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “देश का संविधान हर नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर भेदभाव करना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। यदि देश के एक प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो आम दलित, गरीब और वंचित व्यक्ति की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।”

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे संविधान की विचारधारा के साथ खड़े हैं या मनुवादी सोच के साथ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से उठा रहे हैं और कांग्रेस किसी भी कीमत पर दलितों, आदिवासियों तथा कमजोर वर्गों के सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दलितों के खिलाफ भेदभाव और उत्पीड़न की किसी भी घटना को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कानून सभी के लिए समान है और यदि किसी व्यक्ति के साथ जातिगत आधार पर अपमानजनक व्यवहार किया गया है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में आज एक तरफ संविधान समानता और भाईचारे का रास्ता दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पर लगातार ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जो सामाजिक बराबरी और संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एससी-एसटी कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'