Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने 9 पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया ।

17 जून, 2025 12:08 PM

सिरसा.।(सतीश बंसल)। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने पुलिस लाइन में आयोजित सप्ताहिक जनरल परेड़ की सलामी लेने उपरांत 9 पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया । सम्मानित होने वाले पुलिस जवानों ने अपराध पर कारगर ढंग से अंकुश लगाकर अदम्य साहस का परिचय दिया है । सम्मानित होने वालों में राइडर राइडर नंबर 8 पर तैनात सिपाही राजेश कुमार व एसपीओ जगजीत सिंह, राइडर नंबर 11 पर तैनात सिपाही प्रदीप सिंह व एसपीओ नरेश कुमार, राइडर नंबर 12 पर तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार व एसपीओ जसबंत सिंह, हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना ऐलनाबाद, ई.एस.आई वेद प्रकाश पुलिस चौकी मल्लेकां और ई.ए.एस.आई सुरेंद्र कुमार थाना शहर सिरसा शामिल हैं ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेवा सुरक्षा सहयोग,सहयोग,सच्ची निष्ठा, ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बेहतरीन ढंग से ड्यूटी कर पुलिस विभाग में अपराधियों की धर पकड़ में अग्रणीय भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अन्य पुलिस कर्मचारियों को कहा कि सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में नियमित रुप से ईमानदारी से काम कर समाज में पुलिस विभाग की बेहतर छवि के लिए काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि वॉकी टॉकी सेट को अच्छी तरह से प्रयोग करते हुए रख-रखाव का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और प्राथमिकता के आधार पर पीड़ित व्यक्तियों की सुनवाई कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयत्न करें । ईआरवी डायल 112 गाड़ियों में लगे आधुनिक यंत्रों के बारे में प्रत्येक पुलिस कर्मचारी निपुण होना चाहिए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर इवेंट स्थल पर निर्धारित समय पर पंहुचकर कर तुरंत सुलझाने का प्रयास करें । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना पुलिस चौकी व कार्यालय में नियमित सफाई का विशेष ध्यान रखें,काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाशत नही की जाएगी । जरनल परेड़ उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सिरसा के प्रशासनिक भवन में खुला दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुन कर तुंरत प्रभाव से निदान किया । एसपी डॉ.मयंक गुप्ता ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा