Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

19 सितंबर, 2026 08:46 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि राज्य के खिलाड़ी जापान में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान हॉकी टीम की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पड़ोसी मुल्क ने भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने की मांग की है। गौरव गौतम ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका आयोजन जापाने के आइची-नागोया में किया जा रहा है। इसमें भारत के 501 खिलाड़ी (267 पुरुष और 234 महिला) 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। गौरव गौतम को हरियाणा के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। हरियाणा के खेल मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "पहले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के तिरंगे और मान-सम्मान को बढ़ाया। एशियन गेम में हरियाणा के 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ खेल तो ऐसे हैं, जिसमें शत प्रतिशत हरियाणा के ही खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जब हरियाणा के खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरेंगे तो तिरंगे को जापान में लहरा कर आएंगे। जब वो भारत लौटेंगे, तो मेडल उनके साथ होगा। नायब सिंह सैनी सरकार की खेल नीति ने हरियाणा के खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाया है। जब एथलीट्स मेडल लेकर आएंगे तो हम उनका भव्यता से स्वागत होगा पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है।"


उन्होंने कहा, "कुछ खेल ऐसे हैं, जो हरियाणा की मिट्टी से जुड़े हैं। कुश्ती में सभी 16 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। 80 से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा के जापान में हिस्सा लेंगे। यानी एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे 16 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से हैं। हरियाणा की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 2 प्रतिशत है, लेकिन जब खेलों की बात आ रही है तो आधे से ज्यादा मेडल पर भी कब्जा हरियाणा का होता है।"


मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब में आयोजित की जानी है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने मोहाली में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल की मांग की है। इसे लेकर गौरव गौतम ने कहा, "खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए। इसमें कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी किसी भी देश की धरोहर होता है, उनको इन सब चीजों से ऊपर उठकर खेलना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड