Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

खेल

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

03 अक्टूबर, 2026 02:09 PM

कासुगाई: एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन 'ईवन पार 70' का स्कोर किया और कुल '15-अंडर 265' के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। प्रणवी ने महिला टीम को चार दिनों में '14-अंडर 546' के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। प्रणवी ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। अदिति अशोक 14वें स्थान पर रहीं। उन्होंने आखिरी दिन 3-अंडर 67 का स्कोर बनाया और टूर्नामेंट का समापन 2-ओवर 282 के कुल स्कोर के साथ किया। वहीं, दीक्षा डागर संयुक्त 23वें स्थान पर रहीं। उन्होंने चौथे दिन '7-ओवर पार' का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर 12-ओवर रहा।

चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने '14-अंडर पार' पर रहने के कारण संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल जीता। प्रणवी आखिरी दिन दूसरे स्थान पर चल रही टैन से तीन स्ट्रोक की बढ़त के साथ उतरी थीं। तीसरे होल पर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जहां उन्होंने 'ट्रिपल बोगी' की, जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गईं।

इसके बाद प्रणवी ने छठे, 10वें और 13वें होल पर तीन 'बर्डी' के साथ वापसी की और बढ़त बना ली। आखिर में 18वें होल पर 'ईवन पार' स्कोर करके उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जश्न मनाने का मौका दिया। टीम ने चार दिनों में कुल 14-अंडर 246 का स्कोर बनाया। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियन गेम्स के महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। खास बात यह है कि महिला टीम स्पर्धा में एशियन गेम्स इतिहास का यह गोल्फ में भारत का पहला मेडल है।

प्रणवी और भारतीय महिला टीम से आखिरी दिन दो मेडल की उम्मीद थी। अंतिम दौर से पहले प्रणवी शानदार स्थिति में थीं। वह हांगकांग की चौथे स्थान पर चल रही सोफी हान से नौ स्ट्रोक आगे थीं। हालांकि, उन्हें अपनी बढ़त बरकरार रखनी थी और कोई गलती नहीं करनी थी।भारतीय टीम के सामने अदिति अशोक का उदाहरण भी था। अदिति पिछले एशियन गेम्स में तीसरे दिन के बाद पहले स्थान पर थीं, लेकिन आखिरी दिन बढ़त नहीं बचा सकीं और दूसरे स्थान पर खिसक गई थीं। इसके चलते उन्हें गोल्ड की जगह सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे