Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

खेल

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

03 अक्टूबर, 2026 01:57 PM

नई दिल्ली; एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया। आइए आपको बताते हैं एशियन गेम्स के इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है महिला हॉकी में गोल्ड मेडल। 1982: एशियन गेम्स में महिला हॉकी को पहली बार 1982 में शामिल किया गया। पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा है और टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को शिकस्त दी, जिसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

1986: साउथ कोरिया ने 1986 में हुए एशियन गेम्स में जबरदस्त वापसी की। इस बार टीम पहली बार गोल्ड मेडल को अपने नाम करने में सफल रही। साउथ कोरिया ने फाइनल मुकाबले में जापान को शिकस्त दी। जापान को सिल्वर मेडल मिला तो भारत को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

1990: एशियन गेम्स में महिला हॉकी के तीसरे संस्करण में साउथ कोरिया का दबदबा बरकरार रहा। साउथ कोरिया को इस बार गोल्ड मेडल जीतने के लिए चीन से कड़ी टक्कर मिली। चीन ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि जापान को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

1994: साउथ कोरिया ने 1994 में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को एकतरफा अंदाज में हराया। जापान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया तो चीन को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

1998: एशियन गेम्स 1998 में साउथ कोरिया लगातार चौथी बार चैंपियन बना। कोरिया ने गोल्ड मेडल के लिए हुए फाइनल मैच में भारत को शिकस्त दी। भारत को सिल्वर मेडल मिला, जबकि चीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

2002: इस एशियन गेम्स में चीन ने दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चीन ने फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को हराते हुए उनकी बादशाहत को खत्म किया। साउथ कोरिया को 16 साल बाद एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, तो जापान ने ब्रॉन्ज जीता।

2006: चीन का दबदबा एशियन गेम्स 2006 मे भी बरकरार रहा। फाइनल मुकाबले में चीन ने इस बार जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जापान ने सिल्वर जीता और भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया।

2010: लगातार तीसरी बार चीन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा। चीन की टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को शिकस्त दी। साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि जापान को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

2014: एशियन गेम्स 2014 में साउथ कोरिया ने 1998 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनल में पिछले तीन एशियन गेम्स की चैंपियन रही चीन को हराया। वहीं भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।

2018: इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में जापान चीन और साउथ कोरिया जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में पहुंचा। जापान ने फाइनल में भारत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम को सिल्वर मिला तो चीन को इस बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

2022: एशियन गेम्स 2022 में चीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीन ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। साउथ कोरिया ने सिल्वर जीता, जबकि भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया।

2026: भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने फाइनल मुकाबले में पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। चीन ने सिल्वर मेडल जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे