Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

एयर मार्शल से 3.26 लाख ठगी केस:चंडीगढ़ पुलिस ने 5 को दबोचा; जेल में मुलाकात की और बना लिया गैंग

09 दिसंबर, 2022 06:03 PM

गुजरात सरकार के पूर्व एडवाइजर के साथ हुई 3.26 लाख रुपए की ठगी मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक गैंग के पांच मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का दन्ना खान (55), बिहार के सिवान जिले का सोनू कुमार पांडे (29) और अनुज कुमार (26), बिहार के चंपारन जिले का गोविंदा कुमार (21) तथा अनूप कुमार तिवारी (32) शामिल हैं।

पुलिस ने दन्ना खान, अनूप कुमार और सोनू कुमार पांडे को बुड़ैल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अनूप कुमार तिवारी और गोविंदा कुमार का 5 दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस इनके गैंग के और सदस्यों और अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

सितंबर में दर्ज किया था केस

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने इसी वर्ष 7 सितंबर को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता रिटायर एयर मार्शल और गुजरात सरकार के पूर्व एडवाइजर रविंदर कुमार थे। वह एयर फोर्स स्टेशन, 12 विंग, सेक्टर 31 में रहते हैं।

यह रिकवरी हुई है

पुलिस ने दन्ना खान से एक डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है जो बैंक खाते से लिंक था। सोनू कुमार पांडे से 2 क्रेडिट कार्ड, 2 मोबाइल फोन तथा अनुज से भी 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। अनूप कुमार तिवारी से भी 2 मोबाइल फोन मिले हैं।

गैरकानूनी शराब बेचता था

पुलिस जांच में पता चला कि गोविंदा बिहार में गैरकानूनी ढंग से शराब बेचता है। उस पर गोपाल गंज में भी एक केस दर्ज है। वहीं अनूप पर भी ब्लैक मनी का एक केस दर्ज है। उसके कब्जे से पुलिस को 1.5 करोड़ रुपए का कैश भी मिला है। दोनों की मुलाकात गोपालगंज की जेल में हुई थी और इस प्रकार की धोखाधड़ी की प्लानिंग की।

यह काम करते थे

दन्ना राम चौथी पास है और प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। सोनू बारहवीं पास है और मोबाइल शॉप चलाता था। दसवीं पास अनुज भी मोबाइल शॉप चलाता था। दसवीं पास गोविंदा शराब बेचता था। वहीं बारहवीं पास अनूप एक ज्वेलरी शॉप पर अकाउंटेंट था।

PSPCL का मीटर लगवाना था मगर हो गई ठगी

शिकायत के मुताबिक उन्होंने मोहाली सेक्टर 66-ए में सिग्नेचर टावर्स में एक फ्लैट खरीदा था। वह PSPCL का इलेक्ट्रिक मीटर अपने घर के लिए रजिस्टर्ड करवाना चाहते थे। गूगल पर PSPCL की साइट सर्च कर दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। किसी अमित कुमार ने कॉल उठाया और शिकायतकर्ता को 25 रुपए ट्रांसफर करने को कहा।

इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने गूगल पे UPI को CRED के SBI और HDFC अकाउंट के साथ लिंक करने को कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता के खातों से 3,26,000 रुपए निकल गए। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि यह फर्जी नंबर था।

इस तरह पकड़े गए

पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पाया कि कुल रकम में से 1,11,500 रुपए M/s डीके इंटरप्राइसिस के खाते में ट्रांसफर हुए थे। बरेली का दन्ना खान इसका प्रोपराइटर था। 23 नवंबर को उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया। वहीं 1,20,000 रुपए क्रेडिट कार्ड का बिल पे करने के लिए रेजर पे के जरिए ट्रांसफर हुए थे।

यह बिहार के अनुज और सोनू के नाम पर थे। इन्हें बिहार के सिसवां से पकड़ा गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि चंपारन, बिहार के गोविंदा और अनूप के कहने पर यह रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद 7 दिसंबर को गोविंदा और अनूप को पकड़ा गया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार