Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

एचपीयू-पीयू पटियाला सेमीफाइनल में, हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में एलपीयू जालंधर को मात

23 दिसंबर, 2024 12:25 PM

सुंदरनगर: एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता के तहत रविवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने एलपीयू जालंधर को 25-23 अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले दिन हुए कुल चार क्वार्टर फाइनल मैचों में एचपीयू शिमला के साथ ही पीयू पटियाला, एसआरएसयू जींद और जीएनडीयू अमृतसर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। एचपीयू शिमला और एलपीयू के मध्य हुए पहला क्वार्टर फाइनल मैच रोमांच से भरपूर रहा। मैच के आधे समय तक स्कोर 15-12 था। एलपीयू ने जीत हासिल करने के लिए मैच के अंतिम क्षणों तक खूब जोर लगाया। लेकिन एचपीयू शिमला ने अंत समय तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच दो गोल से जीत लिया। प्रेस संयोजक अनिल गुलेरिया ने बताया कि दूसरे मैच में पीयू पटियाला ने कुरुक्षेत्र को 44-31 के अंतर से हराया।

पटियाला से साहिल ने सर्वाधिक 11, नरेश व मलकीत सिंह ने पांच-पांच तथा सुशील व दीपांशु ने तीन-तीन गोल किए। कुरुक्षेत्र के तौफिक ने 10, विक्रम ने सात, मोहित ने आठ, दीपक ने छह और रवि कुमार ने तीन गोल किए। तीसरे मैच में जीएनडीयू अकमृतसर ने सिरसा को 33-28 से हरा दिया। अमृतसर के आजाद ने 10, योगेश ने आठ, गौरव ने छह, मोहित व विकास ने तीन-तीन तथा हर्षदीप ने एक गोल किया। सिरसा के विशाल ने नौ, मोनू ने आठ, रघुवीर ने पांच, नरेश ने तीन तथा बलजीत, देवेंद्र और रोहित ने एक-एक गोल किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में एसआरएसयू जींद ने पीयू चंडीगढ़ को 45-31 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रिंसीपल डा. चंद्र प्रकाश कौशल उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट