Sunday, August 30, 2026
BREAKING
देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन 'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

दुनिया

एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

30 अगस्त, 2026 02:02 PM

काठमांडू : नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने नई बाढ़ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रसुवा जिले में भोटेकोसी नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। अथॉरिटी के अनुसार, एक और झील फटने की संभावना जताई गई है। अथॉरिटी ने सैटेलाइट तस्वीर के आधार पर शनिवार देर रात बताया था क‍ि रसुवागढ़ी सीमा बिंदु से लगभग 18 किलोमीटर ऊपर की ओर 'ल्हेंडे खोला' नदी का प्रवाह रुक गया है। इसके कारण करीब 0.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक झील बन गई है। झील फटने से एक और खतरनाक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अथॉरिटी ने रविवार सुबह जारी एक सूचना में कहा, "रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन जिलों सहित प्रभावित इलाकों में खोज, बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी लोग, नदियों के किनारे रहने वाले नागरिक और अन्य संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें।"

जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत आने वाले बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के अनुसार, धाडिंग जिले के गल्छी क्षेत्र में, जो भोटेकोसी नदी के नीचे की ओर स्थित है, त्रिशूली नदी का जलस्तर सामान्य स्तर से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया है।
बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को धाडिंग में बाढ़ का स्तर 14 मीटर से अधिक दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण रसुवा के भोटेकोसी क्षेत्र से आया बाढ़ का पानी है।
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "फिलहाल ज्यादा खतरा नहीं है, क्योंकि लोग पहले ही नदी किनारे वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।"
एनडीआरआरएमए लगातार इस बात को लेकर चेतावनी देता रहा है कि एक और बड़ी बाढ़ आ सकती है, क्योंकि 'ल्हेंडे खोला' नदी, जो भोटेकोसी नदी की एक सहायक नदी है, उसका प्रवाह बाधित हो गया है।

अथॉरिटी ने शनिवार देर रात जारी बयान में कहा, "27 अगस्त 2026 को सुबह 11:44 बजे ली गई सैटेलाइट तस्वीर के शुरुआती विश्लेषण के आधार पर पता चलता है कि रसुवागढ़ी सीमा बिंदु से लगभग 18 किलोमीटर ऊपर की ओर ल्हेंडे खोला नदी का प्रवाह रुक गया है। इसके कारण करीब 0.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक झील बन गई है।"
बयान में कहा गया, "इस बात का खतरा बना हुआ है कि झील को रोकने वाला प्राकृतिक बांध टूट सकता है, जिससे एक और बड़ी बाढ़ आ सकती है। इसलिए नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और सभी संबंधित पक्षों से सतर्क रहने और बेहद सावधानी बरतने की अपील की जाती है।"

अथॉरिटी ने बताया कि शुरुआती आकलन से संकेत मिले हैं कि उस क्षेत्र में कुछ और झीलें भी बनी हो सकती हैं।
प्राधिकरण के अनुसार 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में अब तक 675 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 589 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता

नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में