Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

दुनिया

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

03 सितंबर, 2026 12:05 PM

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को लेकर कई गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं। उन्‍होंने चेतावनी दी क‍ि अगर कोई समुदाय या क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े डेटा सेंटर बनाने का विरोध करता है, तो वह निवेश, रोजगार और कर (टैक्स) से मिलने वाले राजस्व जैसे बड़े आर्थिक अवसर खो सकता है। उनका कहना है कि डेटा सेंटरों को लेकर कई गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं।

नॉर्थ कैरोलिना के चैपल हिल में आयोजित जी20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लटनिक ने एआई बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार का समर्थन किया। यह टिप्पणी तब आई जब एक पत्रकार ने बताया कि ऑरेंज काउंटी ने बड़े डेटा सेंटरों के निर्माण पर एक साल की रोक लगा दी है। लटनिक ने कहा, “मुझे लगता है कि आपने सही मुद्दा उठाया। असल समस्या गलत जानकारी की है। अगर आप डेटा सेंटरों पर रोक लगाते हैं, तो अगला बड़ा अवसर आपके पास नहीं आएगा।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका के कई अन्य क्षेत्र ऐसे प्रोजेक्ट्स का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और वही निवेश और आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर आप इन परियोजनाओं का स्वागत करेंगे, तो आप जीतेंगे। और अगर नहीं करेंगे, तो ये अवसर कहीं और चले जाएंगे।” लटनिक के अनुसार, डेटा सेंटरों में भविष्य के उन्नत एआई मॉडल काम करेंगे और यह स्थानीय समुदायों के लिए ज्ञान, नवाचार और नए आर्थिक अवसर लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा, “ये उन्नत एआई मॉडल दुनिया भर के ज्ञान को हर अर्थव्यवस्था, हर समुदाय और हर इलाके तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।” वाणिज्य मंत्री ने उन दावों को भी खारिज किया कि डेटा सेंटरों के कारण बिजली महंगी हो जाएगी या स्थानीय संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा क‍ि डेटा सेंटरों की छवि बेवजह खराब की जा रही है। हमारे प्रतिद्वंद्वी हमें धीमा करना चाहते हैं, इसलिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। लटनिक का दावा है कि डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियां अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद व्यवस्था करेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान देंगी।

लटनिक ने कहा कि एआई डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों को स्थानीय लोगों के साथ अधिक संवाद करना चाहिए और उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों को लोगों को साफ-साफ बताना चाहिए कि वे बिजली की कीमतें नहीं बढ़ाएंगी। लटनिक का मानना है कि जो क्षेत्र आज इन परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं, वे आने वाले वर्षों में पछता सकते हैं जब वे देखेंगे कि पड़ोसी क्षेत्रों को निवेश और आर्थिक लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक साल, दो साल या पांच साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे, तो जो लोग कह रहे थे कि यहां डेटा सेंटर मत बनाओ, उन्हें महसूस होगा कि उन्होंने एक बड़ा आर्थिक अवसर गंवा दिया।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

भारतीयों के लिए जल्द बंद हो सकता है ईबी-1 ग्रीन कार्ड, अमेरिका ने दी चेतावनी

भारतीयों के लिए जल्द बंद हो सकता है ईबी-1 ग्रीन कार्ड, अमेरिका ने दी चेतावनी

मादुरो और पत्नी ने अमेरिकी अदालत में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप खारिज करने की अपील की

मादुरो और पत्नी ने अमेरिकी अदालत में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप खारिज करने की अपील की

ईरान की मदद करने वाले देशों को अमेरिका की सख्त चेतावनी, मार्को रुबियो ने प्रतिबंध लगाने की बात कही

ईरान की मदद करने वाले देशों को अमेरिका की सख्त चेतावनी, मार्को रुबियो ने प्रतिबंध लगाने की बात कही

अमेरिकी हमलों में 18 की मौत, ईरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा; संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की संयम की अपील

अमेरिकी हमलों में 18 की मौत, ईरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा; संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की संयम की अपील

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया