Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

राष्ट्रीय

एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पवेलियन के ज़रिए दिखाई भारत की एआई ताकत

16 फ़रवरी, 2026 06:57 PM

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पवेलियन के जरिए भारत की एआई क्षमता का प्रदर्शन किया। इस पवेलियन का उद्देश्य भारत के एआई इकोसिस्टम को न केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी के उपभोक्ता के रूप में, बल्कि स्वदेशी, विस्तार योग्य और सामाजिक रूप से प्रासंगिक एआई समाधानों के क्रिएटर्स के रूप में प्रस्तुत करना है ।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि यह पवेलियन, जिसमें वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर स्थित है, एक मीडिया और संवाद स्थल के रूप में डिजाइन किया गया है जहां नीति निर्माता, स्टार्टअप, क्रियेटर्स और उद्योगपति भारत में एआई के विकास पर चर्चा कर सकते हैं।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को 16 फरवरी से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश और दुनिया के एआई क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। मंत्रालय ने बयान में कहा, “यह पवेलियन स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, कंटेंट, शासन और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रमुखता प्रदान करता है। चुनिंदा वार्तालापों और संस्थापकों के नेतृत्व में होने वाली चर्चाओं के माध्यम से, यह घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए एआई उत्पाद विकसित करने वाली भारतीय कंपनियों को पहचान दिलाने का प्रयास करता है।”

एक अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय एआई नवाचार को वैश्विक स्तर पर देखा, समझा और प्रासंगिक बनाया जाए। यह पवेलियन स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है।

पवेलियन के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर है, जहां संरचित पैनल चर्चाओं, अनौपचारिक विचार-विमर्श और स्टार्टअप प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि पवेलियन का व्यापक उद्देश्य स्थानीय संदर्भ को बनाए रखते हुए भारतीय कंपनियों को वैश्विक एआई चर्चाओं के साथ जोड़ना है, जिससे स्टार्टअप शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय हितधारकों, निवेशकों और सरकारों के साथ जुड़ सकें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह