Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

एंडरसन बने सबसे उम्रदराज़ शीर्ष टेस्ट गेंदबाज़

22 फ़रवरी, 2023 05:47 PM

दुबई: इंग्लैंड के मध्यम-तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज़ गेंदबाज़ बन गये।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में एंडरसन ने 866 रेटिंग पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (858) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। एंडरसन यह उपलब्धि 40 वर्ष 207 दिन की उम्र में हासिल करके शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज़ गेंदबाज़ बन गये।

इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज़ ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध माउंट मोंगानुई टेस्ट में सात विकेट लेकर अपनी टीम की 267 रन की विशाल जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह सबसे पहले साल 2016 में टेस्ट गेंदबाजों की नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे, जबकि 2018 में उन्होंने दूसरी बार नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का ताज पहना था।

एंडरसन ने भले ही शीर्ष टेस्ट गेंदबाज के रूप में कमिंस का चार साल का वर्चस्व समाप्त कर दिया हो, लेकिन वह भारत के दिग्गज हरफनमौला रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरी रैंक पर आ गये हैं और एंडरसन से सिर्फ दो अंक पीछे हैं।
इसी बीच, भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 460 रेटिंग हासिल कर ली।
टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा और अश्विन (329) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, जबकि अक्षर पटेल (283) दो पायदान चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गये हैं।
जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान की छलांग लगाकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं। वह अश्विन और जसप्रीत बुमराह (पांचवीं रैंक) के बाद शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में तीसरे भारतीय हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा