Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

उम्मीद है कि गाबा में बुमराह के खिलाफ रन बना पाऊंगा, तीसरे टेस्ट से पूर्व बोले मैकस्वीनी

11 दिसंबर, 2024 07:24 PM

ब्रिसबेन : शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछली चार पारियों में तीन बार नाथन मैकस्वीनी को आउट किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह शनिवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रन बना पाएंगे।

25 साल के मैकस्वीनी के अंतररराष्ट्रीय करियर की पर्थ में निराशाजनक शुरुआत हुई जब बुमराह ने पहले टेस्ट की पारियों पारियों में उन्हें आउट किया जिसमें उन्होंने 10 अैर शून्य रन बनाए। मैकस्वीनी ने हालांकि एडीलेड में 39 और नाबाद 10 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने गुलाबी गेंद के टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 1-1 से बराबर किया। मैकस्वीनी ने कहा, ‘अपने करियर की शुरुआत में जसप्रीत जैसे गेंदबाज का सामना करना, इससे ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। एडीलेड में एक स्पैल खेलकर मैं कुछ आत्मविश्वास हासिल कर रहा हूं। मैं जितना ज्यादा उनका सामना करूंगा, मैं उनके खिलाफ उतना ही सहज हो जाऊंगा।'

बुमराह ने पर्थ टेस्ट में आठ विकेट लिए थे जबकि एडीलेड में चार विकेट चटकाए जिससे मौजूदा दौरे पर भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद सलामी बल्लेबाज की जगह खाली होने के बाद मैकस्वीनी को पदार्पण का मौका मिला। उन्होंने बुमराह को ‘बेजोड़' गेंदबाज बताया। मैकस्वीनी ने कहा, ‘पहली बार उनका सामना करना - वह काफी बेजोड़ गेंदबाज हैं। वह निश्चित रूप से विश्व स्तरीय हैं और मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है उनमें से अधिकतर से थोड़े अलग हैं।'

मैकस्वीनी बुधवार को नेशनल क्रिकेट सेंटर में ट्रेनिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनकी दो अच्छी गेंदों का सामना किया (पर्थ में) इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर खेलना और जो मैं कर रहा हूं उस पर भरोसा करना ही काफी है।' इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘उन्होंने मुझे एडीलेड में फिर से आउट किया - वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और विश्व स्तरीय खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बनाने के अनुभव का आनंद ले रहा हूं। उम्मीद है कि मैं जितना अधिक उनका सामना करूंगा उतना बेहतर होता जाऊंगा और यहां गाबा में कुछ और रन बना पाऊंगा।' मैकस्वीनी ने दिन-रात्रि टेस्ट की पहली पारी में मार्नस लाबुशेन के साथ 67 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि अपने सीनियर साथी को खेलते हुए देखने से मदद मिली।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव