Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की व्यापक सफलता की कामना की

16 फ़रवरी, 2026 06:59 PM

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट प्रारंभ होने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत जनहितैषी और लोकतांत्रिक एआई भविष्य को आकार देने के वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि यही दृष्टिकोण इस शिखर सम्मेलन के विषय, “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” में प्रतिबिंबित होता है, जिसका अर्थ है सब के कल्याण और सुख के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके विकास के केंद्र में जनहित, सुलभता और वैश्विक सहयोग को रखते हुए, भारत विकसित देशों की तकनीकी शक्तियों को विकासशील देशों की व्यापकता और क्षमता से जोड़ना चाहता है, जिससे विश्व स्तर पर समावेशी और साझा प्रगति को बढ़ावा मिले।

उपराष्ट्रपति ने पिछले वर्ष पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को स्मरण करते हुए कहा, “कुछ लोग मशीनों के मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान होने को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हमारे सामूहिक भविष्य और साझा नियति की कुंजी हम मनुष्यों के अतिरिक्त किसी के पास नहीं है।

सीपी राधाकृष्णन ने इस बात पर बल दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मानव-केंद्रित और उत्तरदायित्व से निर्देशित होना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने भारत एआई इम्पैक्ट समिट की व्यापक सफलता की कामना की है।

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जा रहा है। यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती