Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

उत्तरकाशी में मौत का मंजर: धराली में 58 सेकेंड की आपदा ने उजाड़ दी जिंदगी, अब रेस्क्यू टीम बनी 'फरिश्ता'

06 अगस्त, 2025 12:28 PM

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में कुदरत ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरे देश का दिल दहल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे, खीरगंगा नदी के ऊपर बादल फट गया, जिससे अचानक एक भीषण सैलाब गांव की ओर उमड़ पड़ा।

सिर्फ 58 सेकेंड में तबाह हुआ धराली गांव
बादल फटते ही लाखों टन मलबा, पानी के साथ बिजली की रफ्तार से गांव में घुस आया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही 58 सेकेंड में पूरा गांव मलबे में दब गया। घर, होटल, दुकानें — सब कुछ देखते ही देखते तिनके की तरह बह गए।

क्या हुआ उस दिन?
मलबे और पानी के तेज बहाव ने धराली बाजार को पूरी तरह से तबाह कर दिया। लोगों में चीख-पुकार मच गई – “अरे भागो, मामा, ए मेरी मां...” – हर कोई जान बचाने के लिए चिल्ला रहा था। महिलाएं अपने रिश्तेदारों को फोन करने की कोशिश कर रही थीं – “अरे फोन कर, पागल फोन कर!” लेकिन इतनी तेज रफ्तार से आया सैलाब, किसी को संभलने का मौका तक नहीं दे पाया।

अब तक की स्थिति
4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 130 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। कई लोग अब भी लापता हैं, जो मलबे में दबे हो सकते हैं। गांव में कई मीटर तक मलबा जमा हो गया है। कई मकानों का नामोनिशान तक मिट गया है।

तबाही इतनी बड़ी थी कि...
सैलाब सीधे भागीरथी नदी में मिला, लेकिन जाते-जाते पूरा गांव तहस-नहस कर गया। खीरगंगा नदी का पानी और मलबा जब गांव से टकराया, तो जमीन हिलती महसूस हुई। लोगों का कहना है, उन्होंने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी।

तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
सेना की एक टुकड़ी 10 मिनट के भीतर धराली पहुंच गई। NDRF, SDRF और पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात की जानकारी ली।

'कितने लोग दबे हैं, भगवान ही जाने...'
अभी तक कितने लोग मरे या मलबे में फंसे हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। चश्मदीदों का कहना है कि "बहुत लोग मर गए भाई... भागने का मौका ही नहीं मिला... मलबे में दबे होंगे पता नहीं कितने..."।

लोगों के मन में डर और सदमा
गांव के लोग कहते हैं कि पहाड़ से इतना खतरनाक सैलाब कभी नहीं आया। "हमने अपनी आंखों से तबाही देखी, लोग चिल्ला रहे थे, मगर कोई कुछ नहीं कर पाया..."। आज धराली गांव दो हिस्सों में बंट चुका है, हर तरफ सिर्फ मलबा और तबाही के निशान हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन