Thursday, August 20, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

दुनिया

ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

20 अगस्त, 2026 12:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को आगे चलकर “बहुत कड़े प्रतिबंधों” का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य की अहमियत को कम करके आंका और कहा कि अमेरिका में बढ़ते ऊर्जा उत्पादन तथा नए आपूर्ति मार्गों से दुनिया की इस जलमार्ग पर निर्भरता कम हुई है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित नए कदमों के बारे में कहा, “हमारे पास ऐसे प्रतिबंध हैं जिन्हें हम लगा सकते हैं। हमारे पास बहुत कड़े प्रतिबंध हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है।”

ट्रंप ने कहा कि फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और बड़ी संख्या में जहाज इसके रास्ते से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में कुछ समय के लिए बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी काफी जहाज इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी प्रभावी रही है और इससे जहाजों को ईरान पहुंचने से रोका गया है। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया।

ट्रंप ने कहा कि एक समझौते के तहत अभियान में कुछ समय के लिए विराम आया था, लेकिन उन्होंने ईरान पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आगे की स्थिति या तो ऐसे समझौते की ओर जा सकती है जिससे तेल की कीमतें तेजी से नीचे आएंगी या अमेरिका मौजूदा रणनीति जारी रखेगा। ट्रंप ने कहा कि पहले तेल की कीमत 350 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल यह करीब 84-85 डॉलर है।

ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ते तेल उत्पादन और टेक्सास, अलास्का तथा लुइसियाना जैसे क्षेत्रों में वैकल्पिक आपूर्ति के साथ बड़ी संख्या में नई पाइपलाइन बनने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन बदलावों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य भविष्य में उतना महत्वपूर्ण नहीं रह जाएगा, जितना पहले था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल

होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत

शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी

शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी

ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप

ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा

अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा

ट्रंप ने नथानिएल राय की जान बचाने वाले 16 वर्षीय लाइफगार्ड को किया सम्मानित

ट्रंप ने नथानिएल राय की जान बचाने वाले 16 वर्षीय लाइफगार्ड को किया सम्मानित

भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार

भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार