Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW ‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

दुनिया

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में किया बदलाव, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

08 सितंबर, 2026 03:15 PM

ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव के संकेत देते हुए कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे के पैदा होने से पहले ही उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया ने बेहतर क्षमताओं वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सोमवार को हवाला देते हुए इसे देश की रक्षा रणनीति में ‘‘निर्णायक मोड़’’ बताया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में सरकारी टेलीविजन पर एक दिन पहले प्रसारित ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रेजाई की टिप्पणियों का बार-बार हवाला दिया गया। रेजाई ने ईरान की नयी मिसाइल क्षमता का दावा किया था और कहा था कि इसका एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ ‘‘परीक्षण’’ किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि जिस मिसाइल का परीक्षण किए जाने की बात कही गई, वह वही ठोस ईंधन वाली ‘कासेम बसीर’ मिसाइल थी, जिसका सोमवार की रिपोर्ट में जिक्र किया गया।

अमेरिका ने शनिवार को कहा था कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और इसके जवाब में अमेरिका ने तीन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया। हाल के दिनों में ईरान की ओर से दिए जा रहे बयानों में अधिक आक्रामक रुख देखने को मिला है। सोमवार की रिपोर्ट में कहा गया कि ‘कासेम बसीर’ ईरान की रक्षा रणनीति में ‘‘एक निर्णायक मोड़’’ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिसाइल की मारक क्षमता और सटीकता अधिक हैं तथा इसमें आधा टन वजन का ‘वारहेड’ है। इस मिसाइल का अनावरण पिछले साल किया गया था और उस समय इसकी मारक क्षमता कम से कम 1,200 किलोमीटर बताई गई थी।

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता उन कारणों में शामिल थी, जिनकी वजह से अमेरिका और इजराइल ने इस साल की शुरुआत में ईरान पर हमला किया था और इसके बाद युद्ध शुरू हो गया। इस बीच, अमेरिका ने ईरान द्वारा घोषित ‘प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र’ की योजना खारिज की।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर ‘‘प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र’’ बनाने की रेजाई की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस जलमार्ग में आवाजाही जारी है और इसका नियंत्रण अमेरिका के पास है। रेजाई ने बताया था कि इस क्षेत्र का उद्देश्य उन जहाजों को रोकना या उन पर निगरानी रखना होगा, जिनके बारे में ईरान को संदेह है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने की कोशिश कर रहे हैं।

‘व्हाइट हाउस’ ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना ने जलडमरूमध्य को बारूदी सुरंगों से मुक्त कर दिया है और गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले तेल टैंकरों की आवाजाही बढ़ेगी। ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी है। इसका उद्देश्य ईरान के तेल निर्यात को सीमित कर उसकी आर्थिक मुश्किलें बढ़ाना है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार