Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

ईमानदारी का दावा करने वाली पंजाब की आप सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी : नायब सैनी

13 सितंबर, 2026 08:00 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, वे झूठे साबित हुए। आप खुद को ईमानदार बताकर सत्ता में आई थी, लेकिन बाद में वह भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई। मीडिया से बातचीत के दौरान नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की जनता को कई सपने दिखाए और वादे किए, लेकिन वे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने पंजाब को और पीछे धकेल दिया है। पंजाब में कांग्रेस के शासन के दौरान जो स्थिति बनी थी, आप सरकार ने उसे और खराब कर दिया। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले खुद को बेहद ईमानदार पार्टी के रूप में पेश किया था। पंजाब की जनता को उम्मीद थी कि नई सरकार बेहतर काम करेगी, लेकिन उनके मुताबिक लोगों को निराशा हाथ लगी। किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के वादे को लेकर भी नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पंजाब में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदने का वादा किया है, तो उसे अपना वादा पूरा करना चाहिए। हरियाणा में किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और पंजाब में भी किसानों के हित में इसी तरह कदम उठाए जाने चाहिए।


नायब सैनी ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य में एक टास्क फोर्स बनाई गई है और युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेते हैं। मैराथन, साइक्लोथॉन और राहगीरी जैसे आयोजनों के अलावा सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों, कमीशन एजेंट एसोसिएशन और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ भी संवाद किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जा सके।


पटियाला के गांव हडाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह के 26वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बातचीत की।
सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए नायक मलकीत सिंह का साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों और राष्ट्रनायकों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड