Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

इस Cryptocurrency में 20% से ज्यादा की गिरावट, जानिए क्यों लुढ़का क्रिप्टो मार्केट?

24 दिसंबर, 2025 08:34 PM

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिल रही है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका में फेडरल रिजर्व के रेट कट को लेकर बढ़ती उम्मीदें, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता मानी जा रही है। ऐसे माहौल में निवेशक आमतौर पर जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं।

क्रिप्टोकरेंसी को जोखिम वाले एसेट्स की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए इस समय सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में तेजी बनी हुई है, जबकि बिटकॉइन, एथेरियम और सोलाना समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में दबाव देखा जा रहा है। हालांकि गिरावट सीमित है लेकिन कुछ ऑल्टकॉइन में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

बिटकॉइन में क्यों आया दबाव
CoinMarketCap के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में 1.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह $87,350.62 के स्तर पर आ गया। ETF से लगातार हो रही निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली बिटकॉइन पर दबाव बना रही है। हालांकि बीते एक हफ्ते में करीब 198 मिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया था, जिससे बाजार में कुछ समय के लिए तेजी भी देखने को मिली थी। अब निवेशकों में बढ़ता डर और अनिश्चितता कीमतों पर नकारात्मक असर डाल रही है।

एथेरियम, सोलाना और Pi कॉइन की चाल
एथेरियम में बिटकॉइन से ज्यादा कमजोरी देखी गई। पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत 2.34 फीसदी गिरकर $2,949.53 पर पहुंच गई। वहीं सोलाना 2.9 फीसदी टूटकर $122.65 पर आ गया। Pi कॉइन की कीमत भी दबाव में रही और यह घटकर $0.2049 के आसपास कारोबार करता दिखा।

इस कॉइन में सबसे बड़ी गिरावट
Midnight क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत 22.46 फीसदी टूटकर $0.07605 पर आ गई। पिछले एक महीने में इस टोकन की कीमत में 80 फीसदी से ज्यादा की भारी गिरावट आ चुकी है, जिसने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बनी तेजी और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जारी कमजोरी से यह साफ संकेत मिल रहा है कि निवेशक फिलहाल जोखिम से दूरी बनाकर सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान