Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

मनोरंजन

इस फिल्म से बदल गया था इमरान हाशमी का कैरियर

24 मार्च, 2025 05:02 PM

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी आज 46 वर्ष के हो गए। 24 मार्च, 1979 को जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं। इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी अभिनेता थे। फिल्म ‘बहारों की मंजिल’ में उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया था। इमरान की मां माहेरा हाशमी एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थीं। इमरान की दादी पूर्णिमा चालीस के दशक की एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक वर्ष 2002 में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ से की। बतौर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘फुटपाथ’ से की।

फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इमरान हाशमी के संजीदा अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वर्ष 2004 में इमरान हाशमी को एक बार फिर से विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘मर्डर’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में इमरान की जोड़ी मल्लिका शेरावत के साथ काफी पसंद की गई। फिल्म मर्डर में अपने बोल्ड अभिनय से इमरान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुई। ‘मर्डर’ की कामयाबी के बाद इमरान हाशमी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में ‘किसिंग किंग’ के रूप में बन गई और फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को अपनी फिल्मों में भुनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता के बीच काफी बोल्ड और किसिंग सीन फिल्माएं गए।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘गैंगसटर इमरान के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने संजीदा किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘जन्नत’ उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म के जरिए इमरान ने क्रिकेट में हो रही सट्टेबाजी को दिखाने का प्रयास किया था। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के पहले इमरान पर आरोप था कि वह केवल बोल्ड और किसिंग सीन वाले किरदार ही निभा सकते हैं, लेकिन इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

इस फिल्म में इमरान ने शोएब खान का किरदार निभाया था जो अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से प्रेरित था। इसके बाद इमरान हाशमी ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘जन्नत 2’, ‘मर्डर 2’ और ‘राज 3’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। वर्ष 2021 में इमरान हाशमी ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में काम किया। वर्ष 2023 में इमरान हाशमी ने सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में काम किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया, जिसे बेहद पसंद किया गया। इसके बाद इमरान ने करण जौहर की सीरीज ‘शो टाइम’ में काम किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। इमरान हाशमी इन दिनों तेलुगु फिल्म जी-2 में काम कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया