Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

इन्वेस्ट पंजाब के बेंगलुरु आउटरीच में बड़ी संख्या में पहुंचे निवेशक: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

15 अक्टूबर, 2025 09:03 PM

चंडीगढ़; इन्वेस्ट पंजाब की ओर से बेंगलुरु में ‘इन्वेस्ट पंजाब के तहत कारोबारी नेताओं से बातचीत’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय बैठक की मेज़बानी की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नेतृत्व वाली टीम को उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन और ग्रुप चर्चाएँ कर उनकी निवेश प्राथमिकताओं को जाना तथा पंजाब के मज़बूत बुनियादी ढांचे, प्रगतिशील नीतियों और प्रोत्साहनों का खाका प्रस्तुत किया। मुख्य चर्चाओं में इंटेल, अर्जस स्टील, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, आइडिया फोर्ज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, रॉयल आरचिड होटल्स, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आइइएसए), आइइडीए, टिसॉल्व से जुड़े सीएक्सओज़ के सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआइडीएम), अरविंद कंसल्टेंसी, यूएचपी, आइइएसए, एसइएमआइ, इन्फिनियन टेक्नोलॉजी, एससीएल तथा उद्योगिक विकास के लिये पंजाब से जुड़ी अन्य कंपनियाँ शामिल थीं।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने इन औद्योगिक नेताओं को पंजाब में निवेश के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया और राज्य सरकार की औद्योगिक गतिशीलता, रोजगार सृजन और व्यापार-अनुकूल वातावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने परियोजना कार्यान्वयन में तेजी लाने हेतु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सुगम सुविधा प्रणालियों और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की जानकारी भी साझा की।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इन्वेस्ट पंजाब के रोड शो के दौरान टीम ने हीरो ग्रुप, एम्बर एंटरप्राइज, आइटीसी, वरुण बेवरेज से जयपुरियाज़, इंटेल, एचएएल, अर्जस स्टील, मेदांता हॉस्पिटल, रॉयल आरचिड, सोनाटा सॉफ्टवेयर, ओला, आइडियाफोर्ज, ताज होटल्स के लिये आइएचसीएल, रालसन, जेनपैक्ट, मिंडा ग्रुप, जीएमआर, न्यू हॉलैंड, एआइपीएल, दावत राइस ग्रुप, एसीकेएमई सोलर, इंफो ऐज सहित देश की शीर्ष कॉर्पाेरेट कंपनियों के साथ भावी निवेश को लेकर बातचीत की।

उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में पहले से ही फल-फूल रहे और विस्तार कर रहे ब्रांड्स/कॉर्पाेरेट जैसे नेस्ले, फ्रूडेनबर्ग, डैनन, टाटा स्टील्स, सनातन टेक्सटाइल्स, आइटीसी, हिंदुस्तान लीवर्स, पेप्सिको, वर्बियो, इंफोसिस, महिंद्रा, और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए सीडीआइएल जैसे ब्रांड्स का योगदान उल्लेखनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि हीरो, मोंटे कार्लाे, क्रीमिका, ट्राइडेंट, सोनालिका ट्रैक्टर, निविया स्पोर्ट्स जैसे घरेलू पंजाबी ब्रांड, किसी परिचय के मोहताज नहीं है, ने देश निर्माण में लगातार योगदान दिया है।

आसान पहुंच, आधुनिक बुनियादी ढांचे और किफायती दरों पर कुशल जनशक्ति की उपलब्धता के कारण मोहाली आईटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटरों में उच्च तकनीकी निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इंफोसिस की बढ़ती उपस्थिति के चलते यह क्षेत्र अब तकनीकी विकास के अवसर तलाश रही अग्रणी कंपनियों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब का मज़बूत शैक्षणिक वातावरण - जिसमें आइआइटी रोपड़, आइएसबी, आइआइएसइआर, थापर, सीडीआइएल आदि संस्थान शामिल हैं - न केवल नवाचार को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि उन्नत उद्योगों का मार्ग प्रशस्त कर राज्य की स्थिति को और सशक्त बना रहा है।

अरोड़ा ने आगे कहा कि माननीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार, गतिशील औद्योगिक विकास और व्यापक आर्थिक अवसरों से युक्त एक नया पंजाब सृजित करने की दिशा में अग्रसर है। इन्वेस्ट पंजाब निवेशकों की रुचि को ठोस साझेदारियों और वास्तविक निवेशों में बदलने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।

इस कार्यक्रम में पीडीसी की वाइस चेयरपर्सन सीमा बांसल, उद्योग एवं वाणिज्य सचिव के.के. यादव, पीएसआइइसी की प्रबंध निदेशक सौरभि मलिक, इन्वेस्ट पंजाब के सीइओ अमित ढाका, केपीएमजी से गौरव, तथा इन्वेस्ट पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस