Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

इतिहास में पहली बार: Elon Musk को मिला 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज, बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

07 नवंबर, 2025 08:02 PM

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को कंपनी के शेयरधारकों ने 1 ट्रिलियन डॉलर (88 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) के ऐतिहासिक वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है। यह किसी भी कॉर्पोरेट लीडर को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा पेमेंट है। सिर्फ एक दिन की औसत रकम करीब 24,000 करोड़ रुपए बैठती है। वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने इस प्लान के पक्ष में वोट दिया। मस्क ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर यह पैकेज नहीं मिला तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं।

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का मौका
यह पैकेज मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर (खरबपति) बना सकता है। इससे पहले एक अमेरिकी कोर्ट ने मस्क के 56 अरब डॉलर वाले पुराने पैकेज को रद्द कर दिया था, जिस पर टेस्ला बोर्ड ने यह नया प्लान तैयार किया।

लक्ष्य पूरे करने होंगे, तभी मिलेगी सैलरी
मस्क को यह भुगतान प्रदर्शन आधारित होगा। उन्हें अगले 10 सालों में ये लक्ष्य पूरे करने होंगे:

2 करोड़ Tesla गाड़ियों की डिलीवरी
कंपनी का मार्केट कैप 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना
10 लाख ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट की डिलीवरी सुनिश्चित करना
स्टॉक उन्हें 12 किश्तों में दिए जाएंगे। पहली किश्त तब मिलेगी जब कंपनी का मूल्यांकन 2 ट्रिलियन डॉलर और बिक्री 2 करोड़ कारों तक पहुंच जाएगी।

विरोधियों ने की आलोचना
इस नए वेतन पैकेज की लंबे समय से एलन मस्क के विरोधी रहे लोगों ने आलोचना की है। न्यूयॉर्क के राज्य नियंत्रक थॉमस डिनापोली ने इसे 'अनियंत्रित शक्ति के लिए भुगतान, प्रदर्शन के लिए नहीं' कहा। वर्मोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने भी इस योजना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से बेतुका बताया।

सैंडर्स ने कहा, 'लोग किराया, स्वास्थ्य सेवा या किराने का सामान नहीं खरीद सकते और वे सम्मान के साथ रिटायर नहीं हो सकते। फिर भी हम एक ऐसे आदमी के बारे में बात कर रहे हैं जिसके पास पहले से ही निचले 52% अमेरिकी परिवारों से ज्यादा दौलत है, और वह और अमीर हो रहा है।'

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे