Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

इटली में Apple पर 98 मिलियन यूरो का जुर्माना, इस कारण हुई कार्रवाई

23 दिसंबर, 2025 05:04 PM

इटली की प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था ने अमेरिकी टेक दिग्गज Apple पर 98 मिलियन यूरो (करीब 1,000 करोड़ रुपए) का भारी जुर्माना लगाया है। नियामक का आरोप है कि Apple ने मोबाइल ऐप मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाते हुए थर्ड पार्टी ऐप डेवलपर्स पर ऐसे नियम लागू किए, जिससे उनके कारोबार को नुकसान पहुंचा।

इटली की अथॉरिटी के मुताबिक, Apple का App Store मोबाइल ऐप्स का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है और इस पर कंपनी का पूरा नियंत्रण है। ऐसे में Apple की जिम्मेदारी थी कि वह सभी डेवलपर्स के साथ निष्पक्ष व्यवहार करे लेकिन जांच में सामने आया कि कंपनी ने अपने फायदे के लिए नियम बनाए, जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई।

ATT फीचर बना विवाद की जड़
यह पूरा मामला Apple के App Tracking Transparency (ATT) फीचर से जुड़ा है, जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। इस फीचर के तहत किसी भी ऐप को यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने से पहले उसकी अनुमति लेनी होती है। इसके लिए यूजर को एक पॉप-अप दिखता है, जिसमें वह ट्रैकिंग को अनुमति दे या मना कर सकता है।

थर्ड पार्टी डेवलपर्स को हुआ नुकसान
नियामक संस्था का कहना है कि ATT फीचर भले ही यूजर प्राइवेसी के लिहाज से सही दिखता हो लेकिन इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन ऐप डेवलपर्स को हुआ जो विज्ञापनों से कमाई करते हैं। यूजर डेटा तक सीमित पहुंच के कारण उनकी आमदनी में गिरावट आई और बिजनेस प्रभावित हुआ।

एजेंसी का आरोप है कि Apple ने ये नियम एकतरफा तरीके से लागू किए और डेवलपर्स को कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी। साथ ही, Apple के अपने ऐप्स और विज्ञापन सेवाओं पर इन नियमों का उतना असर नहीं पड़ा, जितना थर्ड पार्टी कंपनियों पर पड़ा, जिससे बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बिगड़ी।

यूरोप में टेक कंपनियों पर बढ़ी सख्ती
इटली की अथॉरिटी का कहना है कि कोई भी बड़ी कंपनी अपनी बाजार ताकत का इस्तेमाल दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं कर सकती। इसी आधार पर Apple पर यह जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला इस बात का संकेत है कि यूरोप में टेक कंपनियों पर नियामकीय सख्ती लगातार बढ़ रही है।

पहले भी लग चुका है जुर्माना
Apple का ATT फीचर इससे पहले भी यूरोप में जांच के घेरे में आ चुका है। इसी साल फ्रांस की प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था ने Apple पर 150 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था। फ्रांसीसी नियामक का कहना था कि यह प्राइवेसी फीचर ऐप डेवलपर्स पर जरूरत से ज्यादा बोझ डालता है और इससे बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान