Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय

इजराइल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, पीएम नेतन्याहू ने ‘अपने मित्र’ का किया गर्मजोशी से स्वागत

25 फ़रवरी, 2026 07:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बीते 9 साल में यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की।

पीएम नेतन्याहू ने ‘मेरे मित्र’ कहकर किया स्वागत

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा—स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। साझा की गई क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते नजर आए। इजराइली पीएम के आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है। एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल भी साझा किया गया।

नेसेट को संबोधित करेंगे, कई कार्यक्रमों में भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार नेसेट को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। नेसेट में एक आधिकारिक अभिनंदन समारोह में उनका स्वागत किया जाएगा। शाम को प्रधानमंत्री मोदी के लिए किंग डेविड होटल में आधिकारिक डिनर का आयोजन किया गया है।

याद वाशेम स्मारक का दौरा और द्विपक्षीय बैठक

गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। आमतौर पर इजराइल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इसके बाद किंग डेविड होटल में दोनों नेताओं के बीच एक बड़ी बैठक होगी। बैठक के बाद पूर्व-तैयार समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा और मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

रक्षा सहयोग पर चर्चा की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी के गुरुवार दोपहर 2 बजे इजराइल से स्वदेश रवाना होने की उम्मीद है। इस दौरे में भारत और इजराइल के बीच हथियारों से जुड़ी संभावित डील पर भी बातचीत हो सकती है, जिनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं।

यरूशलम पोस्ट का खास स्वागत संदेश

इजराइली अखबार द यरूशलम पोस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में खास फ्रंट पेज प्रकाशित किया। इसमें उनकी तस्वीर के साथ हिंदी में ‘नमस्ते’ और हिब्रू भाषा में ‘शालोम’ लिखा गया, जिसका अर्थ नमस्ते या शांति होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान

असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान

कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह

कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात

पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात

योगी कैबिनेट का महाफैसला: ₹2,585 पर गेहूं खरीद को मंजूरी, 58 जिला मुख्यालयों का 'स्मार्ट' कायाकल्प; ग्रेटर नोएडा में बनेगा विशाल लॉजिस्टिक्स पार्क

योगी कैबिनेट का महाफैसला: ₹2,585 पर गेहूं खरीद को मंजूरी, 58 जिला मुख्यालयों का 'स्मार्ट' कायाकल्प; ग्रेटर नोएडा में बनेगा विशाल लॉजिस्टिक्स पार्क

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय