Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

आर्चर की जगह जॉर्डन मुंबई में शामिल

09 मई, 2023 06:47 PM

मुंबई, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन अपने हमवतन जोफ्रा आर्चर की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन के लिये मुंबई इंडियन्स में शामिल हो गये हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
मुंबई ने एक विज्ञप्ति में कहा, “क्रिस ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपनी रिहैब प्रक्रिया पूरी करने के लिये स्वदेश लौटेंगे।”
साल 2022 में आठ करोड़ रुपये की कीमत पर मुंबई में शामिल हुए आर्चर ने इस सत्र में पदार्पण किया लेकिन चोट के कारण वह सिर्फ पांच मैच ही खेल सके। उन्होंने इन मैचों में 95 की औसत और 9.5 की इकॉनमी दर से दो विकेट लिये।

दो करोड़ रुपये की कीमत पर मुंबई से जुड़े जॉर्डन पूर्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेल चुके हैं। उन्होंने 28 आईपीएल मैचों में 30.85 की औसत और 9.32 की इकॉनोमी दर से 27 विकेट लिये हैं।
मुंबई वर्तमान में अंक तालिका में 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसे अपने बचे हुए लीग मैचों में आरसीबी, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और हैदराबाद का सामना करना है।
दूसरी ओर, आर्चर अपनी रिहैब प्रक्रिया पूरी करने के लिये इंग्लैंड लौट गये हैं। उन्हें आरसीबी के खिलाफ खेले गये मुंबई के पहले मैच के बाद दाईं कोहनी में परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने बेल्जियम गये थे। बेल्जियम से करीब तीन सप्ताह बाद लौटने पर आर्चर मुंबई के पिछले पांच में से चार मैचों में टीम का हिस्सा रहे थे।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आर्चर से संबंधित एक बयान में कहा, “आर्चर दाईं कोहनी की सर्जरी से उभर रहे हैं। उन्होंने हाल-फिलहाल में खेलते हुए अपनी परेशानी को इस उम्मीद के साथ नजरंदाज करना चाहा कि वह ठीक हो जायेगी, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण रहा है। इसलिये सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि वह आराम और रिहैब प्रक्रिया के लिये इंग्लैंड लौटेंगे ताकि उन्हें पूरी तरह ठीक होने का मौका दिया जा सके।”
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड को आईपीएल के दो हफ्ते बाद पांच मैचों की एशेज़ टेस्ट शृंखला के लिये ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करनी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा