Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

आरबीआई ने मुद्रास्फीति के अनुमान को पहले के 2.6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया

05 दिसंबर, 2025 06:39 PM

मुंबई : आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रेट कटौती और खाद्य कीमतों में तेज गिरावट के मध्यनजर चालू वित्त वर्ष के लिए देश के मुद्रास्फीति दर के अनुमान को पहले के 2.6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, "हेडलाइन मुद्रास्फीति में महत्वपूर्ण गिरावट आई है और इसके पिछले अनुमानों से भी नरम रहने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण खाद्य कीमतों का सौम्य रहना है। इन अनुकूल परिस्थितियों के मध्यनजर 2025-26 और 2026-27 की पहली तिमाही में एवरेज मुद्रास्फीति के अनुमानों को कम कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार दबाव के बावजूद, कोर मुद्रास्फीति (फूड और फ्यूल की कीमतों को हटाकर) सितंबर-अक्टूबर में काफी हद तक नियंत्रित रहीं। सोने को हटाकर, कोर मुद्रास्फीति अक्टूबर में 2.6 प्रतिशत रही।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि उच्च खरीफ उत्पादन, रबी की अच्छी बुवाई, पर्याप्त जलाशय स्तर और अनुकूल मिट्टी की नमी के कारण फूड सप्लाई की संभावनाओं में सुधार हुआ है। कुछ मेटल को छोड़कर, अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी कीमतों में आगे चलकर नरमी आने की संभावना है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, "कुल मिलाकर, खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण मुद्रास्फीति अक्टूबर के पिछले अनुमान से कम रहने की संभावना है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, 2025-26 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति अब 2.0 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 0.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसी तरह वित्त वर्ष 27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति क्रमशः 3.9 प्रतिशत और 4.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।"

उन्होंने बताया कि कोर मुद्रास्फीति 2024-25 की पहली तिमाही से लगातार बढ़ रही थी और 2025-26 की दूसरी तिमाही में मामूली रूप से कम हुई और आगे भी स्थिर रहने की उम्मीद है। 2026-27 की पहली छमाही के दौरान हेडलाइन और कोर मुद्रास्फीति, दोनों के 4 प्रतिशत के लक्ष्य पर या उससे कम रहने की उम्मीद है।

आरबीआई गवर्नर के अनुसार, ग्रोथ-इंफ्लेशन बैलेंस, विशेष रूप से हेडलाइन और कोर मुद्रास्फीति को लेकर सौम्य आउटलुक विकास की गति को सपोर्ट देने के लिए पॉलिसी स्पेस प्रदान करता है। इसलिए एमपीसी ने सर्वसम्मति से पॉलिसी रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट से घटाकर 5.25 प्रतिशत करने का निर्णय लिया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे