Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

आरबीआई की रेपो रेट कट से बाजार में उछाल, सेंसेक्स–निफ्टी हरे निशान के साथ बंद

05 दिसंबर, 2025 06:28 PM

ब्याज दरों में कटौती का असर भारतीय बाजार में शुक्रवार के सत्र में देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 447.05 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,712.37 और निफ्टी 152.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,186.45 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व सरकारी बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ निफ्टी आईटी 0.90 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.74 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.98 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.67 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 0.48 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एमएंडएम, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन गेनर्स थे। बीईएल, सनफार्मा, ट्रेंट, इटरनल (जोमैटो) और एचयूएल लूजर्स थे।

भारत में तेजी भरने का काम आरबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की ओर से ब्याज दरों में कटौती ने किया, जिसके कारण रेपो रेट 0.25 प्रतिशत कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है।

लार्जकैप की तरफ मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 294.80 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,594.60 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100.10 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,507.75 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 17.32 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,248 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 2.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 26,035.85 स्तर पर था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे