Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

आम आदमी पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती व सभी की अवमानना करती हैं, अब कोर्ट इन्हें सबक सिखाएगा : अनिल विज

15 मई, 2026 07:56 PM

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की गई है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नाम की जो चीज है यह देश की किसी भी संस्था को नहीं मानती। न यह ईडी व सीबीआई को मानते है, न ही यह पुलिस व कोर्ट को मानते हैं। यह समय-समय पर सबकी अवमानना करते हैं। अब लगता है कि कोर्ट इनको अच्छा सबक सिखाएगी। विज अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण में देश के 19 राज्यों में एसआईआर कराने जिनमें हरियाणा भी शामिल है की घोषणा की, जिसका ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्वागत करते हुए कहा कि हम पूरी तरह से तैयार है, इसके लिए वह चुनाव आयोग को साधुवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने जो मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्य सारे देश में कर रहे हैं। अब 20-20 वर्ष से जो काम नहीं हुआ, बहुत सारे लोग बाहर चले गए हैं, कईयों की मृत्यु हो गई जिनके नाम नहीं कटे हैं। बहुत सारे लोग जिनका हक नहीं बनता वह भी कोई न कोई तिकड़म बनाकर अपनी वोट बना ली। तो मतदाता सूचियों का सही होना बहुत जरूरी है।

मंत्री अनिल विज ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ौत्तरी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्वाभाविक है कि हमारा 25 प्रतिशत तेल व गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर आता है जिसकी अमेरिका ने घेराबंदी कर दी है। वहां से एक भी तेल का टैंकर नहीं निकल पा रहा है। इस वजह से इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय संबंध पिछले प्रधानमंत्रियों से बेहतर- अनिल विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जो अंतरराष्ट्रीय संबंध है वो आज तक के जितने भी प्रधानमंत्री हुए उन सभी से बेहतर है। वह समय-समय सभी के पास जाकर मिलते रहते हैं और देश की जो समस्याएं होती है या द्विपक्षीय मुद्दे होते हैं उन पर चर्चाएं करते हैं।

अब तो सारे देश ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को स्वीकार लिया है, टीएमसी को भी स्वीकार कर लेना चाहिए - अनिल विज
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे में हेराफेरी की है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि स्वीकार करना ही प्रजातंत्र में बेहतर होता है। अब रोना धोना खत्म हो गया, अब तो सारे देश ने वहां के नतीजों को स्वीकार लिया है और उनको भी स्वीकार कर लेना चाहिए।

वहीं, अम्बाला छावनी में सदर बाजार चौक और निकलसन रोड का नाम बदलने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमने सदर बाजार चौक पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगाई है इस चौक का नाम महाराणा प्रताप चौक रख दिया जाए और निकलसन रोड का नाम महाराणा प्रताप सड़क रख दिया जाए। नगर परिषद को हमने लिखकर दे दिया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित