Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज • Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन • पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री

खेल

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

26 सितंबर, 2026 07:00 PM

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 40-34 से हराया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "कबड्डी में एक और गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारत की पुरुष कबड्डी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है और लाखों कबड्डी खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। सफलता हमेशा आपके साथ रहे।"

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लगातार दूसरी बार फाइनल में ईरान को हराकर चैंपियन बनने पर भारतीय कबड्डी टीम को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "कबड्डी में एक और गोल्ड मेडल। हमारी पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता है। यह जीत हमारे खिलाड़ियों के बेहतरीन कौशल, टैलेंट और कभी न हार मानने वाले जज्बे का सबूत है। भारत को इस कामयाबी पर गर्व है। टीम को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने पर बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "मैट पर पूरी तरह दबदबा। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान के खिलाफ 40-34 की रोमांचक जीत के साथ एशियन गेम्स में अपना 9वां गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हमें अपने चैंपियंस पर गर्व है।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी के लिए विशेष रूप से गर्व का विषय है कि भारत की इस दमदार टीम में हरियाणा के 8 बेटे भी शामिल हैं। आप सभी की मेहनत, लगन और अद्भुत खेल कौशल ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, "भारत ने एशियन गेम्स में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को बहुत-बहुत बधाई। कौशल, टीम वर्क और लड़ने के जज्बे के शानदार प्रदर्शन ने एशियाई मंच पर भारत को एक और गर्व का पल दिया है। टीम इंडिया के लिए यह एक शानदार जीत और भारत के लिए गर्व की उपलब्धि है। जय हिंद।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल