Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज • Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन • पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री

खेल

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

26 सितंबर, 2026 06:57 PM

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 पर अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। उन्होंने माना कि साउथ अफ्रीका में होने वाला यह टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है। ऐसे में वह इसे यादगार बनाने और भारत को चैंपियन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले 'जियोस्टार' से बात करते हुए कोहली ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप की खासियत के बारे में बताया और उस प्रेरणा का जिक्र किया जो उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट की ओर ले जा रही है। कोहली ने कहा कि 50 ओवर के वर्ल्ड कप का दबाव और तीव्रता किसी भी दूसरे टूर्नामेंट से कहीं ज्यादा होती है। उनके मुताबिक, आज के दौर में वनडे क्रिकेट की रफ्तार भी टी20 जैसी हो गई है, जिससे खिलाड़ियों पर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का दबाव बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, "50 ओवर के वर्ल्ड कप की तीव्रता किसी भी चीज से ज्यादा होती है। अब आपको ऐसे 10 मैच खेलने पड़ते हैं, जिनमें टी20 जैसा दबाव और गति होती है। एक तरह से आप एक दिन में ढाई टी20 मैच के बराबर क्रिकेट खेल रहे होते हैं।"

कोहली ने आगे कहा कि किसी बड़े टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों तक उसी स्तर की ऊर्जा और प्रदर्शन बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व कप 2027 विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों के सामने चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा, "इतने लंबे समय तक उसी तीव्रता के साथ खेलना आसान नहीं होता। ऊपर से जब टूर्नामेंट विदेशी हालात में हो, तो उसमें और ज्यादा ऊर्जा, तैयारी और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है।"

विराट कोहली ने कहा कि वनडे विश्व कप 2027 शायद उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व कप जिताना है और इसके लिए वह अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं। कोहली ने कहा, "मेरे लिए यह भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। आप मैदान पर अपना सब कुछ देने की कोशिश करते हैं। जाहिर है कि लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना ही है और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूं।"

कोहली वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 37 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 117 रन रहा है। अपने पूरे वनडे करियर में, उन्होंने 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है और स्ट्राइक रेट 93.95 है।

कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार रिकॉर्ड रहा। उन्होंने 35 मैचों में 58.73 की औसत से 1,292 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उन्हें 2014 और 2016 में दो बार 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।

वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने की अपनी चाहत को कोई ऐसा अधूरा काम नहीं मानते जिसे बस पूरा मान लिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक वह खेलते रहेंगे, तब तक हमेशा कोई न कोई नई चुनौती सामने आती रहेगी।

रोहित ने कहा, "मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेलते हैं, हमेशा कुछ न कुछ नया करने की उम्मीद रहती है। मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं, यह देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है। जब वर्ल्ड कप खेला जाता है या हम कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसकी अपनी अलग चुनौती होती है, क्योंकि आपका सामना अलग-अलग टीमों से होता है और आप अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं। इसी कारण आपको अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है, अलग तरह से सोचना पड़ता है और यही चुनौती है।"

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल