Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण • सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री

26 सितंबर, 2026 07:29 PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारत ने एक बार फिर ग्लोबल साउथ के हितों को मजबूती से रखा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने न्यूयॉर्क में ‘ग्रुप ऑफ 77’ के विदेश मंत्रियों की 50वीं सालाना बैठक में भारत का पक्ष रखा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया, “विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए81 के दौरान ‘ग्रुप ऑफ 77’ के विदेश मंत्रियों की 50वीं सालाना बैठक में भारत का राष्ट्रीय बयान दिया। इस बैठक का विषय ‘ग्लोबल साउथ और मल्टीलेटरलिज्म का भविष्य’ था।”

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भी इस बैठक की जानकारी साझा की। अपने पोस्ट में मिशन ने बताया कि विदेश सचिव ने लोगों पर केंद्रित और विकास-उन्मुख बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने में जी77 की लगातार अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में जी77 जैसे मंच की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि यही मंच विकासशील देशों की आवाज को एकजुट करता है। मिस्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल जरूरत को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब तक यूएनएससी में विकासशील देशों की आवाज और प्रतिनिधित्व मजबूत नहीं होगा, तब तक सच्चा बहुपक्षवाद संभव नहीं है।

अपने बयान में विदेश सचिव ने एक बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ को अब ‘नियम मानने वालों’ से ‘नियम बनाने वालों’ की भूमिका में आना होगा। इसके लिए सभी विकासशील देशों को सामूहिक प्रयास करने होंगे। एक अन्य कार्यक्रम में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संयुक्त राष्ट्र की डिप्टी सेक्रेटरी-जनरल अमीना जे. मोहम्मद से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में एआई और सतत विकास में उभरते अवसरों पर चर्चा हुई।

विदेश सचिव ने इस दौरान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) में भारत के योगदान पर जोर दिया और बताया कि भारत किस तरह सतत विकास के लिए समावेशी, सुलभ और मानव केंद्रित एआई टेक्नोलॉजी विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यूएन के तंत्रों, जिसमें कंट्री टीमें भी शामिल हैं, को और अधिक प्रभावी और कुशल बनाने की जरूरत पर भी बल दिया, ताकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से लागू किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार

घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार

एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण

एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण

सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश, बिहार के 17 जिलों में अलर्ट; मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश, बिहार के 17 जिलों में अलर्ट; मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

महाराष्ट्र के 265 तालुके सूखाग्रस्त घोषित, सीएम फडणवीस ने राहत उपायों का किया ऐलान

महाराष्ट्र के 265 तालुके सूखाग्रस्त घोषित, सीएम फडणवीस ने राहत उपायों का किया ऐलान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने किया नमन

भारत और खाड़ी देशों ने समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता व जहाजों की सुरक्षा पर जताई प्रतिबद्धता

भारत और खाड़ी देशों ने समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता व जहाजों की सुरक्षा पर जताई प्रतिबद्धता

कार्डियक अरेस्ट में जान बचाएंगे ड्रोन! डिफिब्रिलेटर पहुंचाने का कर सकते हैं काम

कार्डियक अरेस्ट में जान बचाएंगे ड्रोन! डिफिब्रिलेटर पहुंचाने का कर सकते हैं काम