Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

अलविदा जननायक : किसान-मजदूरों की बुलंद आवाज पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की उम्र में निधन

24 फ़रवरी, 2026 11:08 AM

श्रीगंगानगर : राजस्थान की वामपंथी राजनीति के स्तंभ और किसान-मजदूर आंदोलनों के प्रखर नेतृत्वकर्ता, माकपा के पूर्व विधायक कॉमरेड हेतराम बेनीवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। 94 वर्षीय बेनीवाल ने सोमवार रात 10:58 बजे श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से मारवाड़ से लेकर शेखावाटी और विशेषकर नहरी क्षेत्र के किसान जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बेनीवाल को तीन दिन पहले हीमोग्लोबिन की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान उन्हें निमोनिया हो गया, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई। सोमवार देर रात उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास 8 LNP ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज, मंगलवार शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव 8 LNP में किया जाएगा। 16 अक्टूबर 1932 को जन्मे हेतराम बेनीवाल ने अपना पूरा जीवन मार्क्सवादी विचारधारा और जनसेवा को समर्पित कर दिया।

संसदीय यात्रा : उन्होंने 1967 में संगरिया से अपना पहला चुनाव लड़ा। वर्ष 1990-91 में वे संगरिया से विधायक निर्वाचित हुए। हालांकि, विधानसभा भंग होने के कारण उनका कार्यकाल ढाई साल ही रहा।
अंतिम चुनाव : उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति को 2004 में सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से विराम दिया।
इमरजेंसी का दौर : कांग्रेस शासन में आपातकाल के दौरान उन्होंने जेल की यातनाएं झेलीं, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
जब सरकारों को झुकना पड़ा : आंदोलनों के रणनीतिकारबेनीवाल को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अपनी संगठनात्मक शक्ति से सत्ता के गलियारों को हिला दिया।
जमीन आवंटन आंदोलन : 1971-72 में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के प्रथम चरण में जमीन आवंटन को लेकर चले आंदोलन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की सरकार को अपने निर्णय बदलने पर मजबूर कर दिया था।
घड़साना-रावला आंदोलन : 2003-04 के दौरान वसुंधरा सरकार के समय हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन में बेनीवाल की भूमिका निर्णायक रही। उनके एक इशारे पर हजारों किसान सड़कों पर उतर आते थे।

बिना माइक के गूंजती थी आवाज
हेतराम बेनीवाल अपनी बेबाक भाषण शैली के लिए विख्यात थे। वे राजस्थान के उन बिरले नेताओं में से थे जो बिना लाउडस्पीकर के भी हजारों की भीड़ को घंटों तक मंत्रमुग्ध कर सकते थे। विधानसभा के भीतर भी उनकी स्पष्टवादिता के कायल विपक्षी नेता भी थे।

राजनीतिक गलियारों में शोक
पूर्व विधायक पवन दुग्गल सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजनीति में जमीनी संघर्ष की सीख बेनीवाल जी से ही मिलती है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि शोषितों और वंचितों के मसीहा थे। उनकी पत्नी चंद्रावली देवी का पिछले वर्ष ही निधन हुआ था। उनके परिवार में अब दो बेटे और एक बेटी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती