Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कर्म ही मेरा धर्म, फल की चिंता नहीं; पद-प्रतिष्ठा से बड़ी है भारत की सेवा : पीएम मोदी • RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ • RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जवानों और उनके परिजनों को दी बधाई • एशियाई खेल 2026: नई दिल्ली से आइची-नागोया तक भारत की गौरवशाली यात्रा • देश के लिए मेरा दायित्व सबसे अधिक, 25 साल की पूंजी देश के नाम : पीएम मोदी • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ’25 साल में बदली शासन की परिभाषा, पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस का आदर्श स्थापित’ • सशक्त लोकतंत्र संवाद, विविध विचारों और जनभागीदारी पर आधारित होता है: लोकसभा अध्यक्ष • काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री : सीएम योगी • ‘सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म,’ पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • सीएम योगी ने पीएम मोदी को शासन में 25 ‘शानदार साल’ पूरे करने पर दी बधाई

खेल

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

07 अक्टूबर, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : लियोनेल मेसी ने ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेला। इस मुकाबले के साथ ही फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले मेसी की अर्जेंटीना की जर्सी में भावुक विदाई हुई। अपने ऐतिहासिक करियर में मेसी ने कई बड़े मुकाम हासिल किए और वह अपने पीछे वो विरासत छोड़कर गए, जिसकी बराबरी शायद कभी नहीं की जा सकेगी।

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में अपना डेब्यू साल 2005 में किया था। साल 2008 में मेसी अर्जेंटीना के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद साल 2014 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोपा अमेरिका के फाइनल में भी अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 में मेसी ने अपने खेल पर उठते सवालों के चलते अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हालांकि, जल्द ही फैंस और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

इसके बाद ही मेसी के स्वर्णिम करियर का आगाज हुआ। 2021 में अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम किया और मेसी के करियर का यह पहला बड़ा इंटरनेशनल खिताब रहा। साल 2022 मेसी के लिए ऐतिहासिक रहा और उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। मेसी गोल्डन बॉल अवॉर्ड भी जीतने में सफल रहे। 2024 में मेसी ने अपनी अगुवाई में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। अपनी कप्तानी में मेसी ने अर्जेंटीना को चार बड़े खिताब दिलाए।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेकर मेसी 39 साल की उम्र में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बने। यह उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप रहा। मेसी का टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्श भी देखने को मिला और उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बने। हालांकि, वह अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं दिला सके। मेसी ने अपने करियर में कुल 208 मैच खेले और कुल 126 गोल और 68 असिस्ट किए। मेसी पांच विश्व कप में गोल करने वाले रोनाल्डो के बाद महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं।

मेसी वर्ल्ड कप में दो बार गोल्डन बॉल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 और 2022 में दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड अपने नाम किया। मेसी ने 8 बार बैलन डी’ओर जीता। साल 2026 में भी वह इस अवॉर्ड को पाने की रेस में शामिल हैं। मेसी ने छह बार यूरोपीय गोल्डन शू भी जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की