Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

अरोड़ा एकता परिवार की मेहनत लाई रंग

01 जुलाई, 2025 01:19 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की किन्नर समाज की ज्यादतियों के प्रति चलाई गई मुहिम आखिरकार रंग लाई है। अहम बात यह है कि अब से पूर्व किन्नर समाज बददुआओं का भय दिखाकर अधिकांश परिवारों से मनमाना नजराना लेता आया था, मगर किन्नर समाज के इस रवैये के खिलाफ अरोड़ा एकता परिवार ने संघर्ष किया और अंतत: किन्नर समाज को ज्यादतियां न करने पर विवश कर दिया। स्थितियां ये हैं कि अब किन्नर समाज ने परिवार को लिखित में आश्वासन दिया है कि वे श्रद्धापूर्वक दी गई राशि अथवा उपहार को ही स्वीकारेंगे और किसी प्रकार की कोई ज्यादती नहीं होगी
लंबे समय से चले आ रहे इस अहम मुद्दे पर सोमवार को थाना शहर में अरोड़ा एकता परिवार व किन्नर समाज के बीच बैठक हुई। पुलिस उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने अरोड़ा एकता परिवार व किन्नर समाज के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया जिसमें अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की ओर से अध्यक्ष भारतभूषण ऐलावादी, मुख्य संरक्षक सुरेंद्र मोहन खुराना, कार्यकारी प्रधान राजेश बांगा, प्रधान महासचिव सतीश सचदेवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मुंजाल, संगठन सचिव सतीश चुचरा तथा युवाध्यक्ष ऋषि ऐलावादी शामिल हुए जबकि किन्नर समाज की ओर से महक महंत, बंटी महंत तथा टीना महंत शामिल हुए। परिवार के अध्यक्ष भारत भूषण ऐलावादी ने अरोड़ा समाज के पक्ष में कहा कि अरोड़ा समाज के किसी भी खुशी के मौके के उपरांत किन्नर समाज के अचानक आने से उस परिवार को काफी मुश्किलें पेश आती हैं, वे न तो किसी आसपड़ोस व रिश्तेदारों को बुला सकते हैं तथा न ही किन्नर समाज द्वारा मांगे जाने वाले महंगे नजराने के अनुरूप व्यवस्था कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि खुशी के मौके पर किन्नर समाज की ओर से बधाई के रूप में जिस भारी भरकम राशि की मांग की जाती है, संबंधित परिवार अपनी हैसियत से बाहर जाकर उधार लेकर किन्नर समाज को नजराना देने पर विवश होता है। उस उपहार अथवा नजराने की एवज में संबद्ध परिवार लंबे समय तक उधार ली गई राशि को चुकाने पर मजबूर होता है। यदि संबद्ध परिवार अपनी किसी आर्थिक मजबूरी का हवाला देता है तो किन्नर समाज उनसे अमर्यादित व्यवहार करता है जिससे सामाजिक लज्जा से मजबूर होकर अरोड़ा परिवार को उनकी अनचाही मांगों को मानना पड़ता है। इन विवशताओं के बोझ तले दबे परिवार ने आखिकर इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ खड़ा होने का निर्णय लिया और आखिरकार किन्नर समाज को केवल श्रद्धानुसार ही उपहार लेने पर सहमत होना पड़ा।

किन्नर समाज की ओर से मौजूद महक मंहत, बंटी महंत तथा टीना मंहत ने बताया कि वे अरोड़ा समाज का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने अरोड़ा एकता परिवार को विश्वास दिलाया कि भविष्य में किन्नर समाज के लोग, अरोड़ा समाज के परिवार के घरों में आने से पूर्व सूचना देंगे तथा पूर्व निर्धारित समय पर ही उनके घरों पर जाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि खुशी के मौकों पर बधाई की राशि या तो अरोड़ा परिवार से उनकी इच्छा के अनुरूप या अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार द्वारा निर्धारित राशि ही ली जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में अरोड़ा समाज के साथ अमर्यादित व्यवहार नहीं किया जाएगा।

पुलिस उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी र्है कि अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार व किन्नर समाज में लिखित सहमति बन गई है। उन्होंने दोनों समाज को एक साथ मिलकर खुशी से रहने का परामर्श दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता