Saturday, May 23, 2026
BREAKING
अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन को हिंसक अपराध से जोड़ा, शरणार्थी शहर नीतियों की आलोचना की पीएम मोदी: भारत दुनिया का भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा, युवाशक्ति और तकनीक का बढ़ा प्रभाव NEET-UG 2026: रिफंड प्रक्रिया शुरू, बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख 27 मई शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता दिल्ली में आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी भारत बन रहा भरोसेमंद ग्लोबल पार्टनर, दुनिया यहां के युवाओं और टेक्नोलॉजी से प्रभावित: पीएम मोदी भोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी फ्लेवर्ड आइस्ड टी की पहली खेप, पीयूष गोयल बोले- वैश्विक मानकों पर पहचान बना रहे एमएसएमई धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

दुनिया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी से होगी अहम मुलाकात

23 मई, 2026 05:15 PM

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। रुबियो का विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। रुबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सर्जियो गोर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं। भारत की यह उनकी पहली यात्रा है। आज बाद में हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में चर्चा करेंगे और प्रगति करेंगे!”

एक अन्य पोस्ट में सर्जियो गोर ने लिखा, “मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है! हमारे सामने एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है, जिसमें क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका साझेदारी को और भी मजबूत बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। हम बेहतरीन बातचीत और साथ मिलकर वास्तविक प्रगति करने के लिए उत्सुक हैं।”

सर्जियो गोर ने बताया कि ट्रंप 2.0 के सबसे महत्वपूर्ण दौरों में से एक माने जा रहे इस भारत दौरे पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो एक स्पष्ट संदेश लेकर आए हैं। 21वीं सदी में अमेरिका की सफलता के लिए भारत अपरिहार्य बना हुआ है। रणनीतिक साझेदारियों की असली परीक्षा यह है कि दोनों पक्ष मतभेदों को कैसे सुलझाते हैं और साझा आधार को कैसे बढ़ाते हैं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, एआई और आपूर्ति शृंखलाओं से लेकर रक्षा और ऊर्जा तक, वाशिंगटन और नई दिल्ली को अलग-अलग रहने की तुलना में साथ मिलकर कहीं अधिक लाभ होगा।

गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, मार्को रुबियो शनिवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। रविवार, 24 मई को सुबह 11:30 बजे वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसी दिन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वह अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

अगले दिन, सोमवार 25 मई को सुबह 9 बजे वह आगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।अपने दौरे के आखिरी दिन मंगलवार, 26 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे फैमिली फोटो कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर सुबह 9 बजे हैदराबाद हाउस में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मार्को रुबियो अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन को हिंसक अपराध से जोड़ा, शरणार्थी शहर नीतियों की आलोचना की

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन को हिंसक अपराध से जोड़ा, शरणार्थी शहर नीतियों की आलोचना की

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे मार्को रुबियो, राजदूत गोर बोले: भारत- अमेरिका साझेदारी साझा मूल्यों पर आधारित

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे मार्को रुबियो, राजदूत गोर बोले: भारत- अमेरिका साझेदारी साझा मूल्यों पर आधारित

भारत-ईयू साझेदारी वैश्विक स्थिरता और रणनीतिक सहयोग की मजबूत धुरी : साइप्रस राष्ट्रपति

भारत-ईयू साझेदारी वैश्विक स्थिरता और रणनीतिक सहयोग की मजबूत धुरी : साइप्रस राष्ट्रपति

भारत-अमेरिका संबंधों को नई गति, क्वाड की प्रासंगिकता पर अमेरिकी दूतावास का जोर

भारत-अमेरिका संबंधों को नई गति, क्वाड की प्रासंगिकता पर अमेरिकी दूतावास का जोर

प्रवासियों पर अमेरिका के नए आदेश से मैक्सिको में टेंशन, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दिए प्रभाव के आकलन के निर्देश

प्रवासियों पर अमेरिका के नए आदेश से मैक्सिको में टेंशन, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दिए प्रभाव के आकलन के निर्देश

ईरान के पास परमाणु हथ‍ियार का मतलब मध्‍य पूर्व में बड़ा युद्ध, नहीं दे सकते इजाजत: ट्रंप

ईरान के पास परमाणु हथ‍ियार का मतलब मध्‍य पूर्व में बड़ा युद्ध, नहीं दे सकते इजाजत: ट्रंप

अमेरिका में अदाणी ग्रुप के मामले के सुलझने से भारत को न्यूक्लियर एनर्जी में आगे बढ़ने में मिलेगी मदद : यूएस बिजनेस लीडर

अमेरिका में अदाणी ग्रुप के मामले के सुलझने से भारत को न्यूक्लियर एनर्जी में आगे बढ़ने में मिलेगी मदद : यूएस बिजनेस लीडर

ईरान के पास आख‍िरी मौका, सही जवाब का इंतजार, नहीं चाहते आधी-अधूरी डील : ट्रंप

ईरान के पास आख‍िरी मौका, सही जवाब का इंतजार, नहीं चाहते आधी-अधूरी डील : ट्रंप

भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम

भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम