Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

दुनिया

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

27 नवंबर, 2026 11:58 AM

वाशिंगटन : अमेरिका में सबसे प्रमुख पारंपरिक छुट्टियों में से एक 'थैंक्सगिविंग' (Thanksgiving) के उत्सव के बीच भीषण तूफान, मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी इलाकों में आए इस शक्तिशाली तूफान के कारण गुरुवार (26 नवंबर 2026) रात तक करीब 10 लाख घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई, जिससे लाखों लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं, पश्चिमी तट के इलाकों में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों और कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालातों ने भी देशभर में बड़े पैमाने पर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।


हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित; 8 करोड़ लोगों की यात्रा पर संकट
400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, 2,200 से ज्यादा में देरी: थैंक्सगिविंग सप्ताह के दौरान इस बार अमेरिका में 8 करोड़ से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान है, लेकिन खराब मौसम ने यात्रियों की योजना पर पानी फेर दिया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइट अवेयर’ (FlightAware) के आंकड़ों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गुरुवार को अमेरिका में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि अमेरिका आने-जाने वाली तथा घरेलू स्तर पर संचालित होने वाली 2,200 से अधिक उड़ानों में भारी देरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पहले ही बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान के चलते पूरे सप्ताह उड़ानों के प्रभावित होने की चेतावनी जारी कर दी थी।


पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया सबसे ज्यादा प्रभावित; बाढ़ से सड़कों और घरों में भरा पानीजश्न की जगह मुसीबत से जूझ रहे लोग: पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया बिजली कटौती और तूफानी हवाओं से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल रहे। पश्चिमी तट पर कैलिफोर्निया से लेकर पूर्वी तट पर राजधानी वाशिंगटन डीसी तक मौसम बेहद खराब बना रहा। कई इलाकों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण लोगों को थैंक्सगिविंग की पारंपरिक मेज पर परिवार के साथ भोजन करने के बजाय जलमग्न सड़कों और घरों में भरे पानी के बीच कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल