Saturday, August 29, 2026
BREAKING
नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत 13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

दुनिया

अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

29 अगस्त, 2026 02:44 PM

न्यूयॉर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तेल को लेकर एक समझौता हुआ है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, "अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील की है!" ट्रंप ने कहा कि निजी कंपनियों के साथ साझेदारी करके अमेरिका ने "वेनेजुएला में मौजूद 65 अरब बैरल से अधिक तेल भंडार पर अमेरिकी नियंत्रण हासिल कर लिया है और इसके लिए अमेरिकी टैक्सपेयर की जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ है।"
ट्रंप ने दावा किया कि इस डील से "अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी अधिक हो जाएगा, तेल की सप्लाई बहुत बढ़ जाएगी और भविष्य में लंबे समय तक सभी अमेरिकियों के लिए ईंधन की कीमतें काफी कम हो जाएंगी।"

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के आखिर में ईरान के साथ तनाव शुरू होने के बाद से अमेरिका में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
इस बीच, वेनेज़ुएला ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार के साथ एक "ऐतिहासिक समझौते" की घोषणा की। इसका मकसद देश के हाइड्रोकार्बन उद्योग के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को फिर से बनाने और उसमें निवेश को बढ़ावा देना है।
एक बयान में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और देश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश लाने में मदद करेगा।

बयान में कहा गया है कि इस समझौते से निजी ऑपरेटरों की भागीदारी के साथ वेनेजुएला में तेल उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इसमें आगे कहा गया है कि समझौते के तहत "17 अहम तेल क्षेत्रों का विकास किया जाएगा, जिनमें 65 अरब बैरल तेल होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश आएगा और सरकार को 209 अरब डॉलर से ज्यादा का टैक्स मिलेगा।"

बता दें कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है।
इससे पहले 3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरदस्ती हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले गई। 29 जनवरी को रोड्रिगेज ने तेल क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के हाइड्रोकार्बन कानून में आंशिक सुधार को मंजूरी देने की घोषणा की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ज‍िंदा, मगर गंभीर घायल हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ज‍िंदा, मगर गंभीर घायल हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप

अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप

अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती