Friday, August 14, 2026
BREAKING
2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

दुनिया

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

14 अगस्त, 2026 11:54 AM

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले अमेरिका के कई राज्यों और शहरों ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर ‘इंडिया डे’ घोषित कर दिया है। वहीं दुनिया भर में भारतीय दूतावास, हाई कमीशन और वाणिज्य दूतावास सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नागरिक स्वागत समारोहों और समुदाय से जुड़ाव की गतिविधियों के जरिए इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सिएटल स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वाशिंगटन राज्य और नेब्रास्का में आधिकारिक घोषणाएं जारी की गई हैं। सिएटल की मेयर केटी बी. विल्सन, वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन के साथ बेलेव्यू और केंट के मेयरों ने भी नगर स्तर पर ‘इंडिया डे’ की घोषणा की।

नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलन ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान और भारत की शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य व आर्थिक प्रगति को रेखांकित करते हुए 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ नामित किया। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये घोषणाएं लोकतंत्र, विविधता और आपसी सम्मान के साझा मूल्यों को दर्शाती हैं।

शिकागो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने ऐतिहासिक शिकागो कल्चरल सेंटर में स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें राजनयिकों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों समेत 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ पर भरतनाट्यम प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

न्यूयॉर्क में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बर्गन काउंटी के स्थानीय नेतृत्व के साथ मिलकर युवाओं और बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों के साथ जश्न मनाया। ओहियो के गवर्नर माइक डेवाइन और लेफ्टिनेंट गवर्नर जिम ट्रेसेल ने शुभकामनाएं भेजकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सराहा।

अटलांटा स्थित कॉन्सुलट ने मधुबनी और गोंड कला पर वर्चुअल वर्कशॉप के साथ #HarGharTiranga अभियान के तहत प्रवासियों को जोड़ा। यूरोप और एशिया में भी भारतीय मिशन सक्रिय हैं। बर्लिन में भारतीय दूतावास ने ‘यंग यूरो क्लासिक’ फेस्टिवल के तहत कोंज़र्टहॉस में भारत-जर्मन संगीत कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय व लोक परंपराओं का समकालीन जैज़ के साथ मेल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

अंकारा में #HarGharTiranga को योग कक्षाओं से जोड़ा गया, जबकि हनोई में राजदूत शेरिंग डब्ल्यू. शेरपा ने भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी पर लेख लिखा। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस साल लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ की 150 साल की विरासत और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवा शक्ति के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। इसके कार्यक्रम के लिए लगभग 5,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की खुशी के साथ विभाजन की पीड़ा भी जुड़ी हुई है, लेकिन वैश्विक स्तर पर भारतीय मिशन देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की है इच्छा, लेक‍िन कानून इजाजत नहीं देता: ट्रंप

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की है इच्छा, लेक‍िन कानून इजाजत नहीं देता: ट्रंप

रूसी विमानों का यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला, ड्रोन केंद्र भी किया तबाह

रूसी विमानों का यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला, ड्रोन केंद्र भी किया तबाह

अमेरिका ने एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए नए नियम किए जारी

अमेरिका ने एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए नए नियम किए जारी