Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा

03 जुलाई, 2026 07:27 PM

सिरसा : सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा शहर में अमृत योजना तथा अन्य भूमिगत परियोजनाओं के नाम पर जिस प्रकार बिना समन्वय के सड़कें खोदी जा रही हैं, उससे पूरा शहर भारी अव्यवस्था, धूल, जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सितंबर 2025 में भी इस गंभीर विषय को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक अपनाने का आग्रह किया था, लेकिन सरकार ने समय रहते इस सुझाव पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने सीएम नायब सैनी को पत्र लिखा
सीएम नायब सैनी को पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान में अमृत योजना के अंतर्गत स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, सीवर लाइन, गैस पाइपलाइन और पेयजल पाइपलाइन सहित अनेक कार्य एक साथ चल रहे हैं। प्रमुख बाजारों और सड़कों की बार-बार खुदाई से व्यापार प्रभावित हो रहा है, आमजन का आवागमन कठिन हो गया है तथा शहर की सुंदरता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनके सुझाव को गंभीरता से लिया होता तो आज करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार नुकसान नहीं पहुंचता और नागरिकों को इस प्रकार की परेशानियां नहीं झेलनी पड़तीं।


सांसद ने पत्र में लिखा है कि देश और विदेश के अनेक शहरों में होरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी), माइक्रो टनलिंग तथा ऑगर बोरिंग जैसी आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिनसे बिना सड़कें तोड़े भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाती हैं। दिल्ली मेट्रो सहित अनेक बड़ी परियोजनाओं में भी इन तकनीकों का उपयोग हुआ है। हरियाणा सरकार को भी ऐसी वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिले और सरकारी धन की भी बचत हो सके।


कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल के दिनों में रोडी बाजार सहित कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। बरसात के मौसम में खुले गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं तथा बाजारों में कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति प्रशासनिक समन्वय की कमी और विकास कार्यों की खराब योजना का परिणाम है। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को सुविधा देना होता है, न कि उन्हें महीनों तक परेशानी में डालना।


कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सिरसा में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा कराई जाए, संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए, अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा भविष्य में अमृत योजना सहित सभी भूमिगत परियोजनाओं में ट्रेंचलेस तकनीक को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक का समावेश ही जनता को वास्तविक राहत दे सकता है और सिरसा जैसे शहरों को अनावश्यक अव्यवस्था से बचाया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड