Friday, November 13, 2026
BREAKING
• भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज • इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी • कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा • हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा • किसानों की मांग के मुताबिक गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करे सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा • पंजाब को विकास और जवाबदेही पर ध्यान देने वाले नेतृत्व की जरूरत है : हरियाणा के सीएम सैनी • जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे • अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका • Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात • चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

पंजाब

अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

13 नवंबर, 2026 07:50 PM

अमृतसर : कांग्रेस नेताओं सचिन पायलट, डॉ. राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने गुरुवार को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक एकता और टिकट चयन को लेकर चर्चा की। डॉ. वेरका ने चरणजीत सिंह चन्नी की रैली के दौरान हुए विरोध को खारिज किया और पायलट ने 'आप' सरकार की आलोचना की। सचिन पायलट ने कहा, "सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हम फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी के अभियान को कैसे मजबूत करना है, इसपर बात हुई। ये बैठक बहुत अच्छी रही है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और सभी चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस जीते। सभी एकजुट हैं और सभी चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लीड करे। आप सरकार का जाना तय है और कांग्रेस को जनता आशीर्वाद देगी।" डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा, "सचिन पायलट आए हैं और जिस शहर में जाते हैं, कांग्रेस के सीनियर-जूनियर सभी नेताओं से मिलते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और उनका भी मनोबल बढ़ता है कि उनका नेता उनसे मिलने के लिए आया है। वो सब लोगों से आकर मिलते रहते हैं और ये तो पारिवारिक मिलन है, परिवार के साथ तो मिलते रहते हैं।"


उन्होंने कहा कि हमारा मकसद तो कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाना है और 2027 का चुनाव है और उसके लिए फील्ड तैयार करना है और अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाना है।
सचिन पायलट की साइकिल रैली में दिखाई गई काली झंडी को लेकर डॉ. वेरका ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग दस-बीस लोगों को लेकर काली झंडी दिखा रहे हैं। एक तरफ दस हजार बंदों का झुंड है, एक तरफ काली झंडी है।
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने कहा था कि ये जो काली झंडियां दिखा रहे हैं ना, ये हमारे लिए काला टीका है और ये नजर न लगे, इसलिए काम कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा, "सचिन पायलट जिला कांग्रेस अमृतसर ग्रामीण के दफ्तर में पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हमारे सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। वे हमारे सभी एमएलए प्रत्याशियों, सभी कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।"


उन्होंने कहा कि रात के 11 बजे का समय है और इस टाइम के अंदर भी कांग्रेस कार्यकर्ता इतनी भीड़ में, आप देख रहे हो, बाहर उनसे मिलने वालों की कतार लगी होगी और बहुत बड़ा जोश और जो प्यार का संकेत है, वो कांग्रेस पार्टी के प्रति साफ झलकता नजर आ रहा है। और रात के 11 बजे इस टाइम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर, आप देख रहे हैं कि इतनी भीड़ लोगों की यहां पर हमारे वर्करों की, साथियों की लगी हुई है।
सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा कि यह साफ संकेत दे रहा है कि 2027 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस एक बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। वो दिन दूर नहीं है, जिस दिन कांग्रेस यहां पर पंजाब के अंदर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार गठित करेगी।


एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट देना या न देना पूरी तरह पार्टी हाई कमांड के अधिकार क्षेत्र में है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने और मांग करने की पूरी आजादी है, लेकिन अंतिम फैसला मेरिट के आधार पर होगा। पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को चुनेगी, जो जीतने की क्षमता रखते हैं और विधानसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला