Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

अमित शाह ने गुजरात में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, बोले- सहकारी संस्थाओं में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद

06 जुलाई, 2025 06:53 PM

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के आनंद में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय “त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय” का भूमि पूजन किया। इस मौके पर शाह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से सहकारी संस्थाओं में भाई-भतीजावाद खत्म होगा और पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा। अमित शाह ने बताया कि पहले सहकारी संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों को बाद में प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब विश्वविद्यालय बनने के बाद केवल प्रशिक्षित युवाओं को ही सहकारिता क्षेत्र में नौकरियां मिलेंगी। इस विश्वविद्यालय में युवाओं को तकनीकी दक्षता, लेखा-जोखा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मार्केटिंग कौशल और सहकारिता के मूल्य जैसे-दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के कल्याण की भावना की शिक्षा दी जाएगी।

शाह ने इसे सहकारी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिभुवनदास पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की थी ताकि ग्रामीण और गरीब जनता की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित की जा सके। पिछले चार वर्षों में मंत्रालय ने 60 से अधिक नए कदम उठाए हैं। अमित शाह ने कहा कि “त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय” की स्थापना 125 एकड़ में की जा रही है और इसका निर्माण 500 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह विश्वविद्यालय न केवल सहकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगा, बल्कि भावी सहकारी नेतृत्व तैयार करेगा, जो देश में सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने बताया कि देशभर में 40 लाख सहकारी कर्मचारी, 80 लाख बोर्ड सदस्य और 30 करोड़ से अधिक लोग यानि हर चौथा भारतीय सहकारी आंदोलन से जुडा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता तेजी से आगे बढ़ रही है। शाह ने यह भी जानकारी दी कि देश में 2 लाख नई प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) बनाई जाएंगी, जिनमें से 60,000 PACS इस साल के अंत तक बन जाएंगी। केवल PACS में ही 17 लाख कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, जिसकी पूर्ति यह विश्वविद्यालय करेगा।

यह विश्वविद्यालय सहकारी नीतियों के निर्माण, डेटा विश्लेषण और 5, 10 और 25 वर्ष की रणनीति बनाने का कार्य भी करेगा। शोध को भी विश्वविद्यालय से जोड़ा गया है। इसके अलावा, CBSE बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में सहकारिता को विषय के रूप में शामिल किया है। शाह ने गुजरात सरकार से भी राज्य पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय त्रिभुवनदास किशिदास पटेल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने देश में सहकारिता आंदोलन की मजबूत नींव रखी। यह संस्थान पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, शोध और सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करेगा।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं