चरखी दादरी अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में गुरुग्राम से झज्जर होते हुए चरखी दादरी के खेड़ी बूरा स्थित दादा सांगू धाम तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य गुलामी से आजाद करवाने वाले गुमनाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों के नाम उनके गाँवों के गौरव पट्ट पर नाम दर्ज कराकर सम्मान दिलाने के बसई, धनकोट, फर्रुखनगर, याकूबपुर, दादरी तोय, औरंगपुर, किलोई, सिलानी झज्जर, तलाव, ग्वालिस, मारौत, छुछकवास, इमलोटा, अचिना ताल, लोहरवाड़ा समसपुर, चरखी दादरी, खेड़ी बूरा/सांगू धाम तक निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभआरंभ 102 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल आर. माधवन (नेताजी सुभाषचंद्र बॉस के सहयोगी) ने जिला युद्ध स्मारक /स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सिविल लाइंस गुरुग्राम से झण्डा दिखाकर किया। यात्रा जैसे- जैसे आगे बढ़ी व्यक्ति जुडते चले गए और अनेकों स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। झज्जर,चरखी दादरी के रास्ते में आने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की अनेकों प्रतिमाओं,स्मारकों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
तिरंगा यात्रा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नातिन राजश्री चौधरी, शहीद सुखदेव के पड़पोत्र अनुज थापर, आजाद हिंद फौज एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े श्री भगवान फोगाट, तिरंगा यात्रा संयोजक व शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी सम्मान अभियान दिल्ली के डॉ. हरपाल सिंह जटराणा तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार समिति गुरुग्राम के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल सहित अनेक पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। दादा सांगू धाम पहुंचने पर सांगवान खाप एवं पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी की ओर से पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने तिरंगा लहराकर, फूल बरसाकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया तथा यात्रियों ने शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांगवान खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान ने कहा कि अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के अध्यक्ष सूबेदार सोमवीर शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं यात्रा से जुड़े प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया।
स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी एकत्रित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने के प्रयासों के लिए श्री भगवान फोगाट की सराहना की गई। फोगाट ने कहा कि इस यात्रा से आने वाले समय में हजारों गुमनाम रहे विश्व युद्ध के अमर शहीद सैनिकों का नाम पता,विदेशों में बने हुए स्मारकों पर होने की जानकारियां उनके वंशजों को सौंपने एवं आजाद हिंद फौज़ सैनिकों का रिकॉर्ड्स आजाद हिंद फौज़ नॉमिनल रोल राष्ट्रीय अभिलेखागार से ढूंढ कर सौंपने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी । उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयघोष के साथ अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धाम पर कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी परिवार और वंशजों को शहीद सम्मान अभियान के संयोजक डॉ.हरपाल सिंह जटराणा उनकी धर्मपत्नी सीमा राणा के द्वारा राजश्री,अनुज थापर सहित सभी का तिरंगे पट्टके पहनाकर सम्मानित किया और गुड़गांव से लेकर सांगू धाम तक यात्रा में सम्मिलित हुए सभी यात्रियों को सैकड़ो तिरंगे भी लगाये गए।
इस अवसर पर डॉ.जटराणा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों,क्रांतिकारियों,शहीदों के परिवार जनों की आज भी अनेकों समस्याएं हैं जिनके समाधान के लिए विशेष प्रयास करके उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है । यात्रा में प्रसाशन का विशेष सहयोग रहा,जिला गुड़गांव पुलिस को छोड़कर जिला झज्जर और जिला चरखी दादरी के द्वारा यातायात और व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग दिया गया। इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद भी किया गया।