Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सौंद ने श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

31 अक्टूबर, 2025 06:53 AM

चंडीगढ़/गांधीनगर: भाईचारे, सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्यभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

पंजाब के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए जा रहे महीनेभर चलने वाले राज्यव्यापी यादगारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी की शहादत सिख इतिहास में भारत की धर्मनिरपेक्ष परंपरा का नींव-पत्थर है और यह सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का विश्वव्यापी सिद्धांत है।

गुजरात के मुख्यमंत्री को इन कार्यक्रमों में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की महान शहादत मानवाधिकारों, मानवीय मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो समूची मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं को आमंत्रित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। नेताओं की उपस्थिति हमारी साझा राष्ट्रीय भावना और सांझे मूल्यों का प्रतीक होगी।”

इस अवसर पर श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इन कार्यक्रमों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक दिवस पूरे देश के लिए श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा दर्शाए गए न्याय, बलिदान और सत्य के आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है। हम धार्मिक कार्यक्रमों, कीर्तन दरबारों और अकादमिक सेमिनारों की श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं ताकि नवें गुरु साहिब का शाश्वत संदेश नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके। ये कार्यक्रम पूरे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।”

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वभर के लोगों को गुरु साहिब जी की अनुपम शहादत के बारे में जागरूक करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस