Friday, October 09, 2026
BREAKING
• भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान • नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत • कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा • सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर • एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर • फोनपे और डीपीसीजीसी के बीच साझेदारी, ओटीटी मंचों पर नियमों के पालन और शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा • शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर • सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त • कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

खेल

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

09 अक्टूबर, 2026 02:01 PM

रांची(एजेंसी) : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा। भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार ने 1,164 गेंदों पर अपने 2,000 टी20 रन पूरे किए थे।

अभिषेक शर्मा 63 मैचों की 62 पारियों में 997 गेंदों का सामना कर 1,947 रन बना चुके हैं। अभिषेक के पास सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने और सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाला टी20 बल्लेबाज बनने के लिए बहुत कम गेंदें खेलनी होंगी, लेकिन अभिषेक जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, अगले 20 से 25 गेंदों में वह अपने 2,000 रन पूरे कर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अच्छे टच में दिखे थे, लेकिन 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। देखना होगा कि रांची में वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल पाते हैं या नहीं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम है। बाबर ने 1,289 गेंद खेलकर अपने 2,000 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर भी पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने 2,000 टी20 रन 1,326 गेंदों पर पूरे किए हैं।

अभिषेक शर्मा द्वारा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ते ही बाबर आजम और रिजवान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर चले जाएंगे।

अभिषेक मौजूदा समय में आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और मौजूदा समय के सबसे खतरनाक ओपनर भी हैं। पूरी संभावना है कि सूर्या का रिकॉर्ड उनके बल्ले से टूट जाएगा और वह नया कीर्तिमान रचेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग

धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी, बोले- जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय

धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी, बोले- जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में स्पेन नंबर-1 पर बरकरार, पुर्तगाल पांचवें स्थान पर पहुंचा

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में स्पेन नंबर-1 पर बरकरार, पुर्तगाल पांचवें स्थान पर पहुंचा

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान