Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

राजनीति

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

11 सितंबर, 2026 11:28 AM

विवादों के बीच CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब के स्कूलों का दौरा किया। पार्टी के नेताओं ने स्कूलों की स्थिति बताई थी। अब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस पर रिएक्ट किया है। खास बात है कि अभिजीत दीपके एंड टीम पर सवाल उठ रहे थे कि वह पंजाब के स्कूलों में नहीं जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

सीजेपी पदाधिकारी सौरभ दास ने 'पंजाब स्कूल सोशल ऑडिट' के नाम से एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम पंजाब के लुधियाना में स्कूल ऑडिट करने पहुंची थी। वीडियो में देखें हमें क्या मिला। स्कूल देखकर हम प्रभावित हुए और 20 में से अधिकांश बातें अच्छी निकलीं। इसके बाद भी कुछ परेशानियां सामने आईं हैं।'

क्या परेशानी बताई
दास ने लिखा, 'कुछ परेशानियां सामने आईं हैं और हमने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को खबर कर दी है। उन्होंने हमसे मिलने के लिए हामी भर दी है। हमने मांग की है कि परेशानियों को तुरंत ठीक किया जाए। मंत्री ने हमें तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया है।'

क्या आया अरविंद केजरीवाल का रिप्लाई
इसपर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने लिखा, 'कमियों को बताने के लिए धन्यवाद सौरभ। हम तुरंत इन्हें ठीक करेंगे।'

इससे पहले सीजेपी ने राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली के स्कूलों का दौरा किया था। इसके साथ ही सवाल उठने लगे थे वह सिर्फ भाजपा सरकार वाले राज्यों में जा रहे हैं। वहीं, झारखंड में छात्र आंदोलन में दीपके के नहीं जाने के चलते भी सवाल उठे थे। राजस्थान में एक सरकारी स्कूल की जांच के दौरान सीजेपी टीम पर हमला भी हो गया था। इसके अलावा पार्टी पर आप के साथ साठ गांठ करने के भी आरोप लगते रहे हैं।

कर्नाटक के स्कूलों में पहुंचे
इससे पहले सीजेपी के एक और नेता आशुतोष रांका भी कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में पहुंचे थे और वीडियो पोस्ट किए थे। खास बात है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हैं। रांका ने पोस्ट किया था, 'कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा से मुलाकात हुई।' उन्होंने बताया कि उस दौरान स्कूल की सफाई, एसआईआर के दौरान शिक्षकों की गैर मौजूदगी समेत कई मुद्दों पर बात हुई।

अभिजीत दीपके ने केंद्र पर निशाना साधा
दीपके ने गुरुवार को लिखा, 'सौरभ पंजाब के स्कूल गए और कमियों को बताया और शिक्षा मंत्री ने उनसे मुलाकात और कार्रवाई का भरोसा दिया। आशु ने ऐसा ही कर्नाटक में किया। शिक्षा मंत्री उनसे मिले और कार्रवाई का भरोसा दिया।' उन्होंने कहा, 'लेकिन जब हमने भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों में खराब स्थिति के बारे में बताया, तो हमारी टीम पर गुंडे छोड़े गए। भाजपा जिम्मेदारी लेने से डरती क्यों है। भाजपा शिक्षा के खिलाफ क्यों है।'

कॉकरोच जनता पार्टी ने जून और जुलाई में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद सरकारी स्कूलों के दौरे की मुहिम शुरू की है। इसकी शुरुआत दीपके ने गृह राज्य महाराष्ट्र से की थी। पार्टी ने कहा है कि वह झारखंड के स्कूलों का भी दौरा कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार