Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

अब हिमाचल का यह जिला बना हाईटैक सुरक्षा मॉडल, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

19 नवंबर, 2025 06:22 PM

बिलासपुर : बिलासपुर अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस होकर प्रदेश में सुरक्षा के नए मानक स्थापित करने जा रहा है। शहर से लेकर मंडी-भराड़ी पुल तक पुलिस की चौकस नजर रहेगी और हर गतिविधि हाईटैक सी.सी.टी.वी. कैमरों के दायरे में होगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैयार किया आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल रूम सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा, जहां से पूरा शहर 24 घंटे मॉनीटर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कमांड एंड कंट्रोल रूम पूरी तरह तैयार है और इसका 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बाद बिलासपुर हिमाचल का पहला शहर बन जाएगा, जो 100 फीसदी सी.सी.टी.वी. कवरेज वाला होगा। मंडी-भराड़ी पुल, बोटिंग जोन और संवेदनशील क्षेत्रों को भी कवरेज में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि शहर के 85 प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक 335 कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें 295 सामान्य सी.सी.टी.वी., 31 ए.एन.पी.आर. (नंबर प्लेट रीडर) और 9 पी.टी. जैड कैमरे शामिल हैं।

ये कैमरे न केवल ट्रैफिक मॉनीटरिंग में मदद करेंगे, बल्कि नशा तस्करी, चोरी, झगड़े और चाइल्ड-वूमैन सेफ्टी पर भी पुलिस की तत्काल कार्रवाई संभव बनाएंगे। इस योजना पर करीब 2 करोड़ 63 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में इस योजना के तहत एक करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

घुमारवीं में इस योजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही घुमारवीं भी पूरी तरह सी.सी.टी.वी. नैटवर्क से जुड़ जाएगा। एस.पी. कार्यालय में बनाए गए कमांड रूम में बिलासपुर शहर के साथ-साथ घुमारवीं और फोरलेन मार्ग की निगरानी के लिए बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन लगाई गई हैं। इस रूम में 6 प्रशिक्षित कर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी देंगे।

संदीप धवल, एस. पी. बिलासपुर का कहना है कि बिलासपुर के बाद घुमारवीं शहर को भी सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस करने की योजना है। इस व्यवस्था से पुलिस को अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, यातायात उल्लंघन और चोरी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने में बड़ी मदद मिलेगी।

योजना के तहत बिलासपुर शहर का ट्रायल सफल रहा है। 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। इस व्यवस्था से पुलिस को अपराध नियंत्रण में बेहद सहायता मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल