Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

29 जून, 2026 01:29 PM

काबुल : तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के पक्तिका, पक्तिया और कुनार प्रांतों के रिहायशी इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुजाहिद ने इस कार्रवाई को "कायरतापूर्ण आक्रामण" करार देते हुए कहा कि यह हमला रविवार रात पक्तिका के गयान जिले, पक्तिया के त्सामकानी जिले और कुनार के मानोगाई जिले में किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में मुजाहिद ने कहा, "पिछली रात पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के गयान जिले, पक्तिया प्रांत के त्सामकानी जिले और कुनार प्रांत के मानोगाई जिले के नागरिक इलाकों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और घायल हुए। हम इस कायर आक्रमण की कड़ी निंदा करते हैं और इसे अपराध तथा क्रूरता मानते हैं।"


पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच कई बार गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और नागरिक हताहतों को लेकर चिंता बढ़ी है।
इस बीच, अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जल्मय खलीलजाद ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने ही नागरिकों की बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना, जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए और घायल हुए।


उन्होंने एक्स पर लिखा, "दुनिया भर और पाकिस्तान के कई लोगों द्वारा बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मतभेद सुलझाने की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है, जिससे कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। मैंने हमेशा निर्दोष अफगानों की हत्या की निंदा की है और आज भी करता हूं। साथ ही यह भी उल्लेख करता हूं कि इस्लामाबाद ने उन कई प्रस्तावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिन पर तालिबान सरकार ने सहमति जताई थी।"


उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस्लामाबाद वास्तव में किसी समाधान में रुचि रखता है। पूछा, "अब जबकि पाकिस्तान की ओर से किसी भी रचनात्मक प्रयास या प्रतिक्रिया का पूरी तरह अभाव है, यह पूछना जरूरी हो गया है कि क्या इस्लामाबाद वास्तव में कोई समाधान चाहता भी है?"
खलीलजाद ने आगे कहा, "क्या यह संघर्ष वास्तव में उन्हीं कारणों से है जिनका पाकिस्तान दावा करता है, या फिर पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के कुछ अन्य उद्देश्य हैं? क्या वह अफगानिस्तान को अस्थिर रखना चाहता है? क्या चीन पाकिस्तान को ऐसी परिस्थितियां बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है जिससे अफगानिस्तान में चीनी प्रभाव बढ़ सके? या फिर दोनों ही बातें सही हैं?"


उनके अनुसार, यदि पाकिस्तान की रणनीति के पीछे वास्तव में ऐसे उद्देश्य हैं, तो यह अमेरिका के हितों के भी खिलाफ होगा। इससे अफगानिस्तान में अस्थिरता बढ़ेगी, जिससे आईएसआईएस-के जैसे अमेरिका-विरोधी आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित ठिकाने मिल सकते हैं और चीन का प्रभाव भी बढ़ सकता है। वो बोले, "यदि यही पाकिस्तान के वास्तविक उद्देश्य हैं, तो यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तानी प्रतिष्ठान उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करता।"
इससे पहले इसी महीने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक (चार्ज डी'अफेयर्स) को तलब कर अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और आवासीय इलाकों पर किए गए हवाई हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इन हमलों में 13 नागरिकों की मौत हुई थी।
यह कदम तब उठाया गया जब तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने पुष्टि की थी कि 9 जून की रात कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में हुए हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि 14 महिलाएं और बच्चे घायल हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं