Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

अपनी मांगों को लेकर पूर्व सांसद से मिला अरोड़ा एकता परिवार

30 जून, 2025 01:22 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार का एक शिष्टमंडल परिवार के अध्यक्ष भारत भूषण ऐलावादी के नेतृत्व में सिरसा की पूर्व सांसद सुनिता दुग्गल से उनके आवास पर मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने पूर्व सांसद को शहीद मदनलाल ढींगड़ा का चित्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। परिवार के प्रधान महासचिव सतीश सचदेवा ने बताया कि शिष्टमंडल ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को परिवार की गतिविधियों की जानकारी दी तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि शहीद मदनलाल ढींगड़ा के शहीदी दिवस पर छुट्टी की घोषणा की जाए तथा शहीद मदनलाल ढींगड़ा के देश की आजादी में दिए गए बलिदान को देखते हुए प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में उनके नाम पर चेयर स्थापित कराई जाए ताकि उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध किया जा सके। इससे उनके जीवन के तथ्य देश की जनता के सामने आ सकेंगे। यह भी मांग की कि अरोड़ा परिवार को सिरसा में लगभग एक एकड भूखंड उपलब्ध कराया जाए जिसमें प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप उस पर विभाजन विभिषिका स्मारक स्थापित किया जा सके ताकि हर वर्ष 14 अगस्त को भारत पाकिस्तान विभाजन की विभिषिका में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। परिवार की ओर से मांग की गई कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के किसी भी भवन का नाम शहीद मदनलाल ढींगड़ा, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा या डॉ. हरगोविंद खुराना के नाम पर किया जाए ताकि इन महापुरूषों की स्मृति जनमानस में बनी रहे। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अरोड़ा समाज की मांगों बारे अवगत करवाएंगी तथा उनका यथासंभव प्रयास होगा कि इन मांगों को पूरा करवाया जाए। शिष्टमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह खुराना, उपाध्यक्ष दीदार सिंह तिन्ना, उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, महासचिव रोबिन वधवा, महासचिव अमित गाबा, युवा अध्यक्ष ऋषि ऐलावादी, साहिल ऐलावादी, परविंद्र ठठई, अमित खुराना आदि सदस्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता