Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'अधर्म के नाश के लिए था ऑपरेशन सिंदूर', राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर बोले रक्षा मंत्री

31 दिसंबर, 2025 07:56 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राम मंदिर आंदोलन को एक ‘‘महान इतिहास'' बताया जिसने भविष्य की नींव रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में भगवान राम के आदर्शों के अनुसार कार्य किया। सिंह यहां राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे और रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रार्थनाओं में शामिल हुए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा सनातन परंपराओं को मिटाने के बार-बार किए गए प्रयासों के बावजूद, राम मंदिर के ऊपर लहराता हुआ भगवा ध्वज सभ्यतागत निरंतरता का संदेश देता है। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने भगवान राम के आदर्शों के अनुसार कार्य किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राम विनम्र हैं। राम गुणी हैं। राम दयालु हैं। लेकिन जहां आवश्यकता पड़ती है... वहां रामजी दुष्टों के संहारक की भूमिका निभाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने भगवान राम की उसी प्रेरणा से काम किया।'' भारत ने 22 अप्रैल पर कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किये गए हमले के जवाब में छह मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के नाम से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर सैन्य कार्रवाई की जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद, भारत ने कई महत्वपूर्ण पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।


रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ ऑपरेशन ‘सिंदूर' के दौरान भारत ने भी, भगवान राम के इसी मर्यादा का पालन किया। जैसे राम का लक्ष्य रावण का संहार नहीं, बल्कि अधर्म का अंत था। हमारा भी वही लक्ष्य था, कि हम आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखा कर आएंगे और हमने बस वही किया।'' उन्होंने कहा कि भगवान राम महज एक पात्र या धर्मग्रंथ का एक अध्याय नहीं हैं, बल्कि एक जीवंत नैतिक शक्ति हैं जो नैतिक दुविधा, संयम और कर्तव्य के क्षणों में समाज का मार्गदर्शन करते हैं। सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन भौगोलिक दृष्टि से और समय के लिहाज से ‘‘दुनिया के सबसे बड़े आंदोलनों में से एक'' था। राम मंदिर आंदोलन के उथल-पुथल भरे चरणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम लेने के कारण संतों, ऋषियों और भक्तों को गोलियों, गिरफ्तारियों और दमन का सामना करना पड़ा था। सिंह ने कहा, ‘‘इतिहास गवाह है कि समय सभी को न्याय दिलाता है। राम और धर्म के साथ खड़े रहने वाले लोग आज भी राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, जबकि आस्था के मार्ग में बाधा डालने वाले पीछे छूट गए हैं।'' इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। सिंह ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को गहन आध्यात्मिक संतुष्टि का क्षण बताया और कहा कि भगवान राम को उनके दिव्य मंदिर में विराजमान देखना जीवन भर की उपलब्धि जैसा लगा।


उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी सामाजिक आंदोलन अचानक शून्य से जन्म नहीं लेता। यह समाज की चेतना से उभरता है, समाज के भीतर विकसित होता है और समाज में होने वाले परिवर्तनों के अनुसार स्वयं को बदलते हुए आकार लेता है। जब आंदोलन आगे बढ़ता है, तो यह समाज की दिशा निर्धारित करता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर निर्माण आंदोलन भी एक ऐसा आंदोलन रहा है, जिसने न केवल इतिहास को झकझोर दिया, बल्कि वर्तमान को दिशा दी और भविष्य की नींव रखी। यह संघर्ष एक दिन का नहीं था। यह धैर्य, तपस्या और आस्था का संघर्ष था जो पांच शताब्दियों से अधिक समय तक चला।'' सिंह ने कहा कि उन्हें इस अवसर पर उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सदियों के इंतजार के बाद, भगवान राम को दो साल पहले उनके मंदिर में स्थापित किया गया था और अब वे न केवल अयोध्या बल्कि अपनी दिव्य उपस्थिति से पूरे विश्व को प्रकाशित कर रहे हैं।


सिंह ने कहा, ‘‘आज अयोध्या की हर गली और हर चौराहा राममय है।''उन्होंने कहा कि हर्ष की यह भावना पवित्र शहर से परे पूरे देश और दुनिया भर के उन सभी लोगों तक फैली हुई है जो भगवान राम के आदर्शों में विश्वास करते हैं और उनके अनुसार जीवन जीते हैं। रक्षामंत्री ने कहा, ‘‘दो साल पहले हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह केवल रामलला के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा नहीं था। यह लंबे समय बाद भारतीय लोगों के दिलों और दिमागों में हुई एक आध्यात्मिक जागृति थी।'' उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस दृष्टिकोण का प्रतीक है कि आज उठाए गए कदम अगले हजार वर्षों की नींव रखेंगे। रक्षामंत्री ने वर्तमान पीढ़ी को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि सदियों लंबे संघर्ष की परिणति को देखना एक दुर्लभ सौभाग्य है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि यही होगी कि हमने भगवान राम को अयोध्या में विराजमान देखा।''


सिंह ने कहा कि अयोध्या ‘‘डबल इंजन वाली सरकार'' के निरंतर नेतृत्व में अभूतपूर्व परिवर्तन का गवाह बन रही है, जहां आस्था और परंपरा को संरक्षित करते हुए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने शहर को धार्मिक पर्यटन का एक वैश्विक केंद्र बना दिया है, जो न केवल अयोध्या के विकास को बल्कि भारत के सभ्यतागत गौरव को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने हिंदू माह पौष के शुक्ल पक्ष की बारहवीं तिथि (द्वादशी) को, 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया था। इस वर्ष पौष माह की द्वादशी 31 दिसंबर को है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस